Farrukhabad news,लाखों रुपए की नकदी एवं सट्टा पर्ची व अवैध तमंचों सहित तीन सटोरिया गिरफ्तार

IMG 20240620 WA0218

Farrukhabad news फर्रुखाबाद ।
उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद तथा एसओजी एवं सर्विलांस , संयुक्त पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी करके अवैध सट्टा कारोबार में लिप्त खाई बाडी करने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से जामा तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा 3 लाख 2 हजार310 रुपए एवं सट्टा पर्चियां, तीन सैट एंड्राएड मोबाइल फोन, दो अवैध देशी 315 बोर तमंचा ,4 कारतूस एवं अन्य सामग्री बरामद की है । गिरफ्तारी के दौरान एक सटोरिया मौका पाते ही पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा l फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैl गिरफ्तार आरोपी इकलाख अली उर्फ चौधरी पुत्र अख्तयार अली निवासी मोहल्ला जंगबाग पानी की टंकी के सामने – आफताब खान पुत्र सरवर निवासी खटकपुरा सिद्दीकी , वसीम खान पुत्र जहांगीर मिस्त्री निवासी मोहल्ला खड़ंजा कोतवाली फर्रुखाबाद बताए गए । वहीं फरार आरोपी , शानू पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला खटकपुरा कोतवाली फर्रुखाबाद का नाम जानकारी में आया है । पूछताछ में गिरफ्तार सटोरियों ने बताया की पर्ची द्वारा सट्टा की खाई बॉडी करते हैं। इसके अलावा फोन द्वारा भी लोग पर्ची सट्टा लगा देते हैं । नम्बर निकलने पर सट्टा पर्ची वालों को उनका रुपया दे दिया जाता है । पूरे खेल का हार जीत के बाद हिसाव करके जो जितना पैसा लगता है उसे उसका हिस्सा देकर हार जीत का हिसाब कर देते हैं । इस धंधे में काफी अच्छी कमाई होती है । सटोरियों ने कहा कि वे लोग यह अवैध धंधा पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं । सटोरियों को गिरफ्तार करने तथा इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करने वाली संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही को सही बताते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस टीम को10 हजार रुपए बतौर पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes