Kaimganj news-मृतक दंपति की अभी 5 महीने पहले ही हुई थी शादी – दोनों परिवारों में छाया मातम
कायमगंज / फर्रुखाबाद5 जून 2024
कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी मिल्किया निवासी 24 वर्षीय अजय जाटव पुत्र प्रेमपाल तथा उनकी 23 वर्षीय पत्नी उपासना ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । दोनों की शादी लगभग पांच माह पूर्व ही हुई थी l बताया गया कि पति पत्नी दोनों के बीच मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था । इसी गुस्से में पति – पत्नी दोनों ने सल्फास खा लिया । हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उपचार के लिए दोनों को कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने अजय को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । जबकि उसकी पत्नी उपासना को मृत घोषित कर दिया । लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद से भी अजय को सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पहुंचने के तुरंत बाद उसकी भी दुखद मौत हो गई । घटना की सूचना पर मृतका उपासना के पिता कायमगंज अस्पताल पहुंचे थे । जहां उन्होंने बताया कि उसकी लड़की और दामाद में अक्सर झगड़ा होता रहता था । सुरेश ने कहा कि मंगलवार की शाम को ही उसकी बेटी ने उसे फोन करके मुझसे कहा था कि पापा मुझे यहां से बुला ले जाओ । इसी के साथ अजय के ससुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके दामाद ने ही पहले उसकी बेटी को जहर दे दिया और घबराहट में खुद जहर खा लिया । घटना की सूचना मिलते ही एस आई सुनील यादव ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct