Kaimganj news-कई बूथों पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सहित मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
कायमगंज / फर्रुखाबाद13 मई2024
जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह तथा पुलिस कप्तान विकास कुमार पुलिस बल के साथ मतदान प्रक्रिया के समय लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतदान का जायजा लेते रहे । दोनों अधिकारी नगर के पास स्थित परिषदीय स्कूल में बने घसिया चिलौली वाले बूथ पर पहुंचे । यहां उन्होंने मतदान के लिए लाइन लगाए खड़े मतदाताओं के परिचय पत्रों की जांच की – साथ ही गर्मी की सीजन में पानी की आवश्यकता को देखते हुए उपलब्ध पेयजल के बारे में भी जानकारी ली । इस मतदान केंद्र पर बनाई गई हेल्थ डेस्क को भी देखा तथा उपलब्ध कराई गई मेडिसिन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। यहां से प्रशासनिक अमला याहियापुर गांव के सामने ब्लॉक कार्यालय स्थित बूथ पर पहुंचा l यहां आकर डीएम ने मतदान के संबंध में पोलिंग पार्टी को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए l इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, एवं अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने नगर पालिका, ग्राम रुटौल सहित अन्य कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को देखा ।
इनसेट : –
असहाय वृद्ध पिता को व्हीलचेयर से मतदान कराने बेटा लेकर पहुंचा बूथ पर
कायमगंज13 मई
लोकतंत्र के महापर्व में आज चौथे चरण के मतदान में एक नजारा कायमगंज नगर के मोहल्ला नई बस्ती में देखने को मिला । जहां इस मोहल्ले के निवासी असहाय एवं बुजुर्ग पिता अरविंद वोस को उनका बेटा उनकी इच्छा के अनुसार वोट डलवाने के लिए उन्हें व्हीलचेयर से लेकर पोलिंग स्टेशन पर पहुंचा । यहां पहुंच कर वरिष्ठ नागरिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा अन्य मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को हर हाल में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए । क्योंकि देश के लोग अपने मत से ही अपना प्रतिनिधि चुनते हैं । इसलिए वोट जरूर करें l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug