KAIMGANJ NEWS वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा उनकी भतीजी सपा नेत्री पर कराया गया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

Picsart 24 04 29 23 38 36 103

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अप्रैल 2024
2024 के चुनावी घमासान के बीच अपने पैतृक गांव पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पार्टी के स्टार प्रचारक सलमान खुर्शीद तथा उनकी भतीजी पूर्व विधायक की बेटी मारिया आलम खान द्वारा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य के चुनाव प्रचार हेतु कल ही कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलांका में आयोजित की गई चुनावी सभा को संबोधित किया था । इस सभा में उन्होंने भाजपा पर करारे प्रहार करते हुए मतदाताओं से सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी । उनकी इस अपील को चुनाव में नियुक्त किए गए उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट मूल रूप से पशु चिकित्सा विभाग में अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए पूर्व विदेश मंत्री तथा मारिया आलम खान के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया है । दर्ज कराए केस में उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट ने कहा है कि उन्हें एक दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर देखने को मिली । जिससे यह ज्ञात हुआ कि इन दोनों नेताओं ने आचार संहिता का 29 अप्रैल की शाम आयोजित बैठक में उल्लंघन किया है । कहा गया कि पूर्व विदेश मंत्री कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व उनकी भतीजी सपा नेत्री मारिया आलम खां के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के सामने अल्पसंख्यकों को जेहादी तौर पर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए ध्रुवीकृत करने का प्रयास कर भाषण दिया गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वाले इनके भाषण को एक दैनिक अखवार ने प्रकाशित किया है। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट की तहरीर के आधार पर दोनों नेताओं के विरुद्ध पुलिस ने धारा 188,295ए,125 लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes