Kaimganj news- स्कूलों में हो रही चोरियों के लिए पुलिस की निष्क्रियता है जिम्मेदार – जिला मंत्री
कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 मई2024
विकासखंड नवाबगंज, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ललई संविलियन परिषदीय विद्यालय के प्रधान अध्यापक ध्रुवसिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इसी बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के रसोईघर तथा अन्य कमरों के ताले तोड़ दिए ।
112 मौके पर पहुंची । जिसने घटना की जानकारी करते हुए घटनास्थल का वीडियो भी बनाया है ।
इनसैट : –
परिषदीय विद्यालयों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के लिए पुलिस की निष्क्रियता है जिम्मेदार
कायमगंज 1 मई024
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला ने स्कूलों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के लिए सीधे-सीधे पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि कंपोजिट विद्यालय ललई में इतनी बड़ी हुई चोरी की घटना यह पहली बार नहीं हुई है । इससे पहले भी उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा रहमत खां में तीन बार चोरी हुई । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कारगर कार्रवाई नहीं की ।उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय इनायतनगर में पांच बार चोरी हो चुकी है। वहीं प्राथमिक विद्यालय मदारपुर तथा वाराविकू सहित और दर्जनों स्कूलों में चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं ।उनका कहना है कि इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं करने से चोरों के हौसले बुलंद हैं । शिक्षक नेता ने पुलिस अधीक्षक से लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए तत्काल समुचित एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep