KAIMGANJ NEWS भाजपा , इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र से घबराकर झूठा प्रचार व अफवाहें फैलाने का कर रही प्रयास = सलमान खुर्शीद

Picsart 24 04 29 23 38 36 103

KAIMGANJ NEWS- जरूरत पड़ी तो मंगलसूत्र की हिफाजत के लिए जान तक की बाजी भी लगा देंगे

कायमगंज / फर्रुखाबाद29 अप्रैल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्टार प्रचार सलमान खुर्शीद ने नगर के मोहल्ला चिलांका स्थित इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य के समर्थन में सभा में संबोधित किया।

Picsart 24 04 29 23 39 37 919
उन्होंने अपने गठबंधन के घोषणा पत्र की तारीफ की और हर वर्ग के लिए लाभप्रद बताया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अबकी बार बनेगी इंडिया गठबंधन की ही सरकार। चलो एक बार सब मिलकर गठबंधन की सरकार बनाते हैं और फिर देखते हैं क्या क्या हमको मिलेगा। क्या क्या हमारे बच्चों को मिलेगा। हम बच्चों के सामने कह सकेंगे। हम लाए हैं तूफान से किश्ती निकाल के, इस देश को इस गठबंधन को मेरे बच्चों रखना संभाल के। उन्होंने कहा जैसे -जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा। डा. नवल किशोर इस बात को साफ कर देंगे कि फर्रुखाबाद का खेल खुला खेल होता है। उन्होंने कहा कि संविधान का आदर न करने वाला जो हमसे टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग उनसे कहते है कि आपने बहुत बड़ी कुर्बानी की है। उन्होंने कहा हर मंगलसूत्र की कुर्बानी हमसे मांगो। तुम कहते हो कि मंगलसूत्र हम ले लेंगे। और हम कहते है कि जान पर खेल कर भी हम हर मंगलसूत्र की हिफाजत के लिए कुर्बानी देने को तैयार हैं। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मिली जुली संस्कृति का खुशनुमा मुल्क है । क्या इस तहजीब को बदल सकता है कोई – और बोले हमारी गंगा जमुनी तहजीब की विरासत को कोई भी बदलने की कोशिश भी न करें क्यों ऐशों को देश की अमन पसंद जनता कभी बर्दास्त नहीं कर सकती है । उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा इस भाषा का इस्तेमाल करना छोड़ दो। गठबंधन के प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा यदि वह सांसद बने तो सांसद निधि तो विकास कार्यों में खर्च होगी लेकिन जो वेतन व भत्ता मिलेगा वह गरीब बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे भी यहां से नहीं निकलवा पाए। तंज कसते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे तो ले गए खन्ना -फर्रुखाबाद क्या अब चूसे गन्ना। डा० श्री शाक्य ने कहा गंगा के किनारे बाढ़ के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सूत मिल को भी चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक इजहार आलम खां की पुत्री व सपा जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने एकजुटता पर बल दिया और कहा कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बना है। परिवर्तन की हवा वहने लगी है । वस एक – एक वोट पूरी सर्तकता के साथ सपा प्रत्याशी के पक्ष में डालना है । इस चुनावी सभा में बड़ी संख्या में नगर तथा कुछ ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग शामिल हुए । सभा मंच पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, कांग्रेस के पूर्व विधायक मृत्युजय शर्मा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला देवी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, अनिल मिश्रा, सपा नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव, कांग्रेस नेता जुनैद खां, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व चुनाव प्रभारी अनूप वर्मा, विनीत कुशवाहा, रामसरन कठेरिया, आरिफ परवेज, सपा से फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रभारी मौलाना इरफानुल हक कादरी आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes