KAIMGANJ NEWS- जरूरत पड़ी तो मंगलसूत्र की हिफाजत के लिए जान तक की बाजी भी लगा देंगे
कायमगंज / फर्रुखाबाद29 अप्रैल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्टार प्रचार सलमान खुर्शीद ने नगर के मोहल्ला चिलांका स्थित इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य के समर्थन में सभा में संबोधित किया।
उन्होंने अपने गठबंधन के घोषणा पत्र की तारीफ की और हर वर्ग के लिए लाभप्रद बताया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अबकी बार बनेगी इंडिया गठबंधन की ही सरकार। चलो एक बार सब मिलकर गठबंधन की सरकार बनाते हैं और फिर देखते हैं क्या क्या हमको मिलेगा। क्या क्या हमारे बच्चों को मिलेगा। हम बच्चों के सामने कह सकेंगे। हम लाए हैं तूफान से किश्ती निकाल के, इस देश को इस गठबंधन को मेरे बच्चों रखना संभाल के। उन्होंने कहा जैसे -जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा। डा. नवल किशोर इस बात को साफ कर देंगे कि फर्रुखाबाद का खेल खुला खेल होता है। उन्होंने कहा कि संविधान का आदर न करने वाला जो हमसे टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग उनसे कहते है कि आपने बहुत बड़ी कुर्बानी की है। उन्होंने कहा हर मंगलसूत्र की कुर्बानी हमसे मांगो। तुम कहते हो कि मंगलसूत्र हम ले लेंगे। और हम कहते है कि जान पर खेल कर भी हम हर मंगलसूत्र की हिफाजत के लिए कुर्बानी देने को तैयार हैं। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मिली जुली संस्कृति का खुशनुमा मुल्क है । क्या इस तहजीब को बदल सकता है कोई – और बोले हमारी गंगा जमुनी तहजीब की विरासत को कोई भी बदलने की कोशिश भी न करें क्यों ऐशों को देश की अमन पसंद जनता कभी बर्दास्त नहीं कर सकती है । उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा इस भाषा का इस्तेमाल करना छोड़ दो। गठबंधन के प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा यदि वह सांसद बने तो सांसद निधि तो विकास कार्यों में खर्च होगी लेकिन जो वेतन व भत्ता मिलेगा वह गरीब बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे भी यहां से नहीं निकलवा पाए। तंज कसते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे तो ले गए खन्ना -फर्रुखाबाद क्या अब चूसे गन्ना। डा० श्री शाक्य ने कहा गंगा के किनारे बाढ़ के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सूत मिल को भी चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक इजहार आलम खां की पुत्री व सपा जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने एकजुटता पर बल दिया और कहा कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बना है। परिवर्तन की हवा वहने लगी है । वस एक – एक वोट पूरी सर्तकता के साथ सपा प्रत्याशी के पक्ष में डालना है । इस चुनावी सभा में बड़ी संख्या में नगर तथा कुछ ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग शामिल हुए । सभा मंच पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, कांग्रेस के पूर्व विधायक मृत्युजय शर्मा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला देवी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, अनिल मिश्रा, सपा नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव, कांग्रेस नेता जुनैद खां, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व चुनाव प्रभारी अनूप वर्मा, विनीत कुशवाहा, रामसरन कठेरिया, आरिफ परवेज, सपा से फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रभारी मौलाना इरफानुल हक कादरी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov