KAIMGANJ NEWS -जगह-जगह पुष्प बर्षा कर किया स्वागत – भीषण गर्मी में श्रद्धालु ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए की जलपान की व्यवस्था
कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2024
आस्था तथा श्रद्धा के साथ आकर्षक डोला झांकी सजाकर – शोभा यात्रा निकाल भक्तों ने मनाई हनुमान जयंती । इस अवसर पर भक्तों द्वारा गुंजायमान किए जा रहे गगन भेदी नारों से समूचा वातावरण हनुमान भक्ति मय बना हुआ दिखाई दे रहा था । जयंती अवसर पर निकल गई शोभायात्रा नगर के प्राचीन देव स्थल बड़ी देवी मंदिर चिलौली परिसर से प्रारंभ हुई । विभिन्न झांकियां से सुसज्जित शोभायात्रा में शामिल बालाजी की भव्य डोला दर्शन झांकी प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रही । इस डोला झांकी को देखने के लिए आस्थावानों की काफी भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही थी ।शोभायात्रा के दौरान संगीत की मधुर धुन के साथ भक्तगण थिरकते हुए भजन कीर्तन पूरी तन्मयता से करने में तल्लीन दिखाई दे रहे थे । शोभायात्रा में महाकाल तथा बजरंगबली की मनमोहक झांकियां भी लोगों को काफी पसंद आ रही थी । जगह-जगह शोभायात्रा पर फूल बरसा कर भक्तगण भक्ति विभोर हो आरती उतार रहे थे । शोभा यात्रा ने जब नगर में प्रवेश किया तो एक बारगी ऐसा लग रहा था । मानो नगर का समूचा वातावरण ही बजरंगबली की भक्ति में सराबोर हो चुका है । द्वापर कालीन बड़ी देवी मंदिर चिलौली से प्रारंभ हुई शोभायात्रा पुरानी गल्ला मंडी चौराहे पर स्थित देवी मंदिर के पास पहुंची । यहां से मुख्य चौराहा होती हुई लोहाई बाजार – बजरिया मोहल्ला से तहसील पुलिया पुलगालिव पहुंचकर मोहल्ला चिलांका से होती हुई पटवनगली में भ्रमण के उपरांत गंगा दरवाजा की ओर पहुंचकर नगर के समीप स्थित महाभारत कालीन हनुमानगढ़ी पहुंची । यहां पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया । समापन स्थल पर भी बैंड बाजों की ध्वनि तथा भजन कीर्तन करते हुए भक्तों ने हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की । इसी के साथ पारंपरिक रूप से हनुमान का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया l भीषण गर्मी भी भक्तों की आस्था के आगे फीकी पड़ती नजर आई । जगह-जगह लोगों ने शरबत तथा शीतल जल की व्यवस्था कर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया । शोभा यात्रा की व्यवस्था में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना – हिमांशु शर्मा – सनी शर्मा – जय सक्सेना – शिवमंगल कौशल आदि हनुमान भक्त व्यस्त दिखाई दिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug