Farrukhabad news-सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को जिताने का राष्ट्रीय महासचिव ने आवाहन करते हुए जीत के बाद फर्रुखाबाद में रोड शो करने का किया वादा
फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के घमासान के बीच आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के चुनाव प्रचार के लिए फर्रुखाबाद आए थे। यहां आकर खांटी समाजवादी नेता पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनपद के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है । इसलिए आप लोगों से अपील करने आया हूं कि आप सब मिलकर सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को भारी बहुमत से विजई बनाकर लोकसभा भेजे देंl श्री यादव ने फर्रुखाबाद बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में फीता काट कर लोक सभा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। करीब 3 घंटे विलंब से आने के कारण कार्यक्रम में काफी अफरा तफरी का माहौल रहा ।श्री यादव ने यहां मेज पर खड़े होकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए । उन्होंने भाजपा को झूठा, बेईमान, भ्रष्ट एवं धोखेबाज पार्टी बताते हुए इससे सतर्क रहकर उसकी पूरी तरह सफाई करने का आवाहन किया। उत्साहित कार्यकर्ता श्री यादव के भाषण के दौरान चाचा जी जिंदाबाद – डॉक्टर नवल किशोर जिन्दावाद के जोरदार नारे लगा रहे थे । शिवपाल यादव आने के बाद कार्यकर्ता में आर्शीवाद लेकर फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने की होड़ मची रही ।जिसके कारण शिवपाल सिंह यादव के भाषण में काफी खलल पड़ा ।कार्यकर्ताओं के हंगामा भरे उत्साह को देखते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि जोश के साथ होश बनाए रखना ।कोई गलती न करना और न ही भाजपा से डरना ।उन्होंने चुनाव के दौरान रोड शो की मांग पर कहा कि वह डॉक्टर की जीत हो जाने पर रोड रोड शो करेंगे । उन्होंने डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को इंगित करते हुए कहा कि डॉक्टर साहब बीमारी का इलाज करते हैं और भाजपा का भी इलाज कर देंग। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने का आवाहन किया । डा० नवलकिशोर ने कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए हाथ जोड़ते हुए कई बार अपील की । उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतरने के लिए भी कहा ।लेकिन कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए । मुख्य अतिथि के रूप में यहां आए प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि आप लोग बहुत से चुनाव देखे होंगे । लेकिन यह चुनाव आपके अधिकार तथा संविधान को बचाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी हो गया है । इसलिए मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आरक्षण तथा संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी मिलकर आगे आएं और अपने वोट की चोट से संविधान न मानने वालों के इरादे नाकाम कर दें । उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मौका हाथ से न जाने दें । आप लोग घर-घर जाकर डा०नवल किशोर शाक्य को जिताने के काम में पूरी तन्मयता से जुट जाएं ।
रिपोर्टर =दीपक कुमार -फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug