Farrukhabad news –ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल वही बेटे की हुई दुखद मौत

IMG 20240311 WA0075

Farrukhabad news- घटना इटावा – बरेली हाईवे मार्ग पर स्थित फर्रुखाबाद के मसेनी चौराहा के निकट हुई
फर्रुखाबाद 11 मार्च 2024
इटावा -बरेली हाईवे मार्ग पर फर्रुखाबाद के निकट स्थित मसेनी चौराहा के पास ट्रक की टक्कर लगने से वाइक सवार दंपत्ति तथा उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए । बेटे की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई । जवकि घायल पति – पत्नी को गंभीर हालत में लोहियाअस्पताल पहुंचाया गया । मिली जानकारी के अनुसार जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव गुरुगुजपुर निवासी महिला प्रधान रूपमसिंह (30) व उनके पति रोहित सिंह गहरवार अपने 12 वर्षीय बेटे देव के साथ रविवार वाले दिन दोपहर को बाइक से राजापुर के ग्राम कंडरर्कुइयां जा रहे थे । जैसे ही बे शहर क्षेत्र के थाना कादरी गेट के हाईवे मार्ग पर स्थित मसेनी चौराहा के पास पहुंचे थे ।उसी समय अनियंत्रित गति व तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । बाइक में पीछे से टक्कर लगी । जिससे बाइक पर बैठे तीनों लोग उछल कर दूर जागे गिरे । ट्रक चालक अपना नियंत्रण को बैठा और नीचे गिरे 12 वर्षीय बच्चे देव के ऊपर से पहिया निकल गया । जिससे कुचलकर बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । वहीं गंभीर रूप से घायल महिला प्रधान तथा उनके पति को लोहिया अस्पताल ले जाया गया । घटना के तुरंत बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई । जिससे जाम की स्थिति बन गई और दोनों और सड़क पर लंबी-लंबी कतारें लग गई । बताया गया कि महिला ग्राम प्रधान दंपत्य अपने बेटे के साथ कुंडरर्कुइयां अपनी मौसी की पुत्री प्रिया के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे । घटना की सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे । जहां पुलिस ने मृतक बेटे का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । वहीं दोनों ओर लगे जाम को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा खुलवाकर आवागमन शुरू कर दिया गया । इसी के साथ प्रलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही तथा सुरक्षा की दृष्टि से थाने भिजवा दिया । दुखद घटना की सूचना पर दुर्घटना पीडितों के परिजन भी मौके पर पहुंचे ।जहां दुखद मंजर देखकर सभी की आंखों से आंसू बह रहे थे l
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव – फर्सराबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes