Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 मार्च 2024
पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर पिछले कई सालों से भारी भरकम व्यय के बाद लगातार प्रचार किया जा रहा है ।जिसके द्वारा हर आदमी को संदेश देने की कोशिश हो रही है कि स्वच्छता अपनाओ – स्वस्थ रहो और रोगों को दूर भगाओ । इसी के साथ अपने घर आंगन तथा गांव गली व पास पड़ोस की सफाई पर भी ध्यान दो । इतना ही नहीं इस काम के लिए हर ग्राम पंचायत को कूड़ा निवारण के लिए बजट देकर उचित स्थान पर कूड़ा एकत्र करने के लिए बड़े-बड़े कुंडी टाइप के हौज भी बनाए गए हैं । इन्ही में सफाई कर्मी अथवा ग्राम वासी सफाई के बाद इकट्ठा किए गए सूखे तथा गीले कूड़े कचरे को अलग-अलग हौजो में लाकर डालते हैं । स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने वाला मामला गांव अताईपुर का सामने आया । जहां कूड़ा संकलन केंद्र के हौज पर इसी गांव के निवासी रामचंद्र वर्मा द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है । यहां की ग्राम प्रधान विमला देवी शाक्य बताई जा रही है । इस संकलन केंद्र की दीवार पर इनका नाम भी प्रिंट किया गया है । अवैध कब्जा करने वाले रामचंद्र वर्मा ने संकलन केंद्र के भाग पर, जिस जगह कूड़ा कचरा डाला जाता था । उसकी दीवारों के ऊपर तख्ते आदि लगाकर एवं पोलिथिन तान कर अपनी समरसेबल का स्टार्ट व अन्य उपकरण लगा दिए हैं । कूड़ा केंद्र पर हो चुके अवैध कब्जे के कारण एकत्र होने वाला गीला अथवा सूखा कूड़ा डालने में काफी परेशानी हो रही है ।लोग अपने घरों का कूड़ा कचरा जो यहां डालना चाहिए । जगह न रहने के कारण दूसरी जगह डालने को मजबूर हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि इस वजह से काफी गंदगी फैल रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct