kampil Farrukhabad news –गौ रक्षक दल तथा ग्रामीणों ने बरामद प्रतिबंधित मांस के साथ कंपिल अटैना घाट मार्ग पर लगाया जाम

IMG 20240303 WA0128

Kampil Farrukhabad news- सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दे खुलवाया जाम
कंपिल / फर्रुखाबाद 3 मार्च 2024
प्रतिबंधित पशु मास के साथ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया । जबकि मौका पाकर अन्य मांस तस्कर मौके से भागने में सफल रहे । पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी को बरामद मांस के साथ थाने ले गई । इस बात की सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों की सहायता से कंपिल से बदायूं जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया । जाम लगने की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।जहां उसने जाम लगाए गौ रक्षा दल तथा ग्रामीणों से वार्ता कर कार्यवाही का भरोसा देते हुए जाम खुलवा दिया ।पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है । बताया गया कि थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा में रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार कंचन ने पुलिस बल के साथ एक घर में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी व मांस को थाने ले आयी। दो घण्टे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने किसी ग्रामीण को पास नहीं आने दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार आरोपितों को गौवंश काटते समय पकड़ा था । वहीं एक घायल गौवंश भी पुलिस को मौके पर मिला था l ग्रामीणों का आरोप है कि इतना सब होने के बावजूद भी पुलिस किसी कारणवश इस मामले को छुपाने का प्रयास कर रही है ।इसीलिए उसने घायल गौ वंश तथा बाकी बचे आरोपियों को मामले में लाने के लिए प्रयास नहीं किया l ग्रामीणों का आरोप है कि अक्सर इसी गांव के निवासी एक व्यक्ति की झोपड़ी में पशु वध किया जाता है l आज जब गोवंश का वध किया जा रहा था ।उसके कुछ समय बाद ही पहुंचे गौरक्षक दल के जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ आरोपितों की झोपड़ियों से पशुओं की खाल, हड्डियां , मांस आदि को निकाल कर पुलिस को सूचना दी। उसी झोपड़ी के पास एक पतीली में प्रतिबंधित मांस चूल्हे पर पक रहा था। एक घण्टा बीतने के बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर गौरक्षक व ग्रामीणों ने कंपिल अटैना घाट मार्ग पर जाम लगा दिया। आधा घण्टे तक लगे जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। आवागवन ठहर सा गया । जब जाम की सूचना मिली तब पुलिस हरकत में आई । मौके पर पहुंची पुलिस ने दानवीर सिंह व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दोपहर बाद कायमगंज क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह व उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार थाने पहुंचे l पशुचिकित्साधिकारी डॉ सुखदेव ने मांस का नमूना लिया। जिसे .जांच के लिए लैब भेज दिया गया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लिए गए नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही होगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes