Farrukhabad news कलयुगी बेटे ने माता – पिता की ईंट से कुचल कर की निर्मम हत्या

Picsart 24 02 22 16 59 29 578

Farrukhabad news- पिता कैंसर पीडित था , इलाज कराने की व्यवस्था करने की कहने पर दिया घटना को अंजाम

– पुलिस को घटना की सूचना आरोपी बेटे की पत्नी ने ही दी थी
फर्रुखाबाद, ( द एण्ड टाइम्स न्यूज ) ‘बदला है जमाना कितना ‘ बेटे ने ही कर दी अपने माता – पिता की निर्मम तरीके से हत्या । इस कलयुगी बेटे ने इतना तक नहीं सोचा कि आखिर वह कर क्या रहा है । उन्हीं को मौत के घाट उतार दिया जिन्होंने अपना कलेजे का टुकडा समझकर पालपोष इतना बडा किया ।
मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना नगर फर्रुरवाबाद के थाना क्षेत्र
कादरी गेट की है । सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे । बताया गया कि मोहल्ला बाला जी पुरम के रहने वाले75 बर्षीय ओम प्रकाश पाल एवं उनकी55 बर्षीय दूसरी पत्नी बबली की उनके बेटे मनोज ने बडी बेरहमी से ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारा मनोज पेशे से वकील है। मामले की सूचना मनोज की पत्नी नम्रता ने ही पुलिस को सूचना दी।
मृतक ओमप्रकाश कैंसर से पीड़ित थे । फिलहाल उपचार भी चल रहा था । आगे इलाज जारी रखने के लिए कैंसर पीडित पिता ने बेटे से रुपयों के लिए कहा था । इसी कारण मनोज ने हत्या कर दी । मृतक ओमप्रकाश मूलरूप से पड़ोसी जिला हरदोई के गांव भौंरापुर के रहने वाले थे । जबकि बे पिछले लगभग 10 बर्षों से नगर के मोहल्ला बालाजी पुरम कोठा में अपने उस निजी घर में रह रहे थे। जिस मकान को उन्होंने ही बनवाया था । इस दुःखद घटना से क्षेत्र में शोक युक्त सनसनी फैल गई । घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली । थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने दोनों शव पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए । एसओ शुक्ला ने कहा कि मृतक के आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है । उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes