Kaimganj news- मृतक ने चार पेज के सुसाईड नोट में ठगी करने वाले के कारनामें का खुलाशा कर , लिखा कि कैसे किया था उसने 3 लाख रुपए का इंतजाम
– फंदे पर झूलता शव देख परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज / फर्रूखाबाद 23 फरबरी2024
नौकरी लगवाने का झांसा दे ठग ने एक युवक से कई किस्तों में तीन लाख रुपए हडप लिए , ठगी का शिकार हुए युवक ने मृत्यु पूर्व लिखे चार पन्ने के सुसाईड नोट में पूरी दास्तां लिखते हुए बताया है कि उसने कैसे की थी रूपए की व्यवस्था ।

नौकरी लगी नहीं और मांगने पर ठग ने रुपया भी वापस नहीं किया तो क्षुब्ध हो बेचारे ने फांसी लगाकर आखिर आत्म हत्या कर ली । मामला क्षेत्र के गाँव मुबारिक नगर का है । यहां के निवासी 20 वर्षीय अरुण सुमन को गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव घर ले जाए। परिजनों ने बताया उसका पुत्र अरुण जनसेवा केंद्र का संचालक था। बुधवार वह घर में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने गया था। सुबह नहीं उठा तो उसकी मां ने आवाज लगाई। आवाज न आने पर कमरे में पहुंची। गेट खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख मां के होश उड़ गए। उसका बेटा फांसी के फंदे पर लटका था। उसने साड़ी से फांसी लगाई थी। मौत के बाद जब परिजनों ने उसके कमरे की तलाशी ली तो उसकी कापी में साढे़ चार पन्ने का एक सुसाईड नोट मिला । जिसमें उसने लिखा था कि उसने चार माह पहले अपने बड़े भाई अजय उर्फ अज्जू की नौकरी के लिए गांव के एक व्यक्ति के पिता को 3 लाख रुपए तीन किश्तों में दिए थे। जब उसके भाई की नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपए वापस मांगे । लेकिन उसने नहीं दिए। इससे वह परेशान है। उसका कहना है आरोपित व्यक्ति ही मेरी मौत का जिम्मेदार है। उसका यह भी कहना था -उसके चाचा ने उसे एक लाख रुपए दिया था। वह रुपया उसने नौकरी लगाने वाले को दिया था। 20 हजार रुपए बचे थे । वह आनलाइन गेम में हार गया। सुसाईड नोट में उसने कायमगंज बाजार के फाईनेंसर से 50 हजार रुपए लेने का भी जिक्र किया है।

उसने कहा उसे 12 हजार रुपए दे दिए है । जबकि 38 हजार रुपए देना बाकी है। उसका यह भी कहना है कि जब आरोपित से 3 लाख रुपए मिलें तो 19 हजार रुपए उसके दोस्त को दे देना। उसने उधार लिए थे। वही फाईनेंसर का भी बकाया दे देना। इसके अलावा 4605 रुपए उसके दूसरे दोस्त को दे देना। वही 11 हजार रुपए लखनपुर के एक ग्रामीण को दे देना। उसने सभी के नाम का उल्लेख किया है और जो रुपए बचे वह मां को दे देना। सुसाईड नोट में लिखा है 3 लाख रुपए के लिए उसने बुधवार को 50 बार काल की लेकिन आरोपित ने फोन नहीं उठाया। इससे परेशान होकर वह सुसाईड कर रहा है। मम्मी मुझे माफ कर देना ।मृतक के भाई अज्जू ने बताया उसके भाई ने फांसी लगाई है। सुसाईड नोट में उसने एक व्यक्ति को 3 लाख रुपए दिए थे । जिसमें उसने पुलिस में नौकरी लगवाने को कहा था। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मौत पर मां मिथलेश, भाईयों, चाचा चाची व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के चाचा सुनील ने बताया समझौते का प्रयास चल रहा है। यदि समझौता नहीं हुआ तो पुलिस से शिकायत करेंगे। प्रभारी निरीक्षक रामऔतार ने बताया अस्पताल से एक मेमो आया था। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep