Farrukhabad news- दुर्घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा प्रस्तुत कर दी गई दुर्घटनाएं रोकने की सलाह
फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2024
शासन की नीति के अनुसार कम से कम दुर्घटनाएं हो जिससे लोगों की जान जोखिम में ना पड़े इसी क्रम में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ वीके सिंह के निर्देशन में बस स्वामियों, ऑटो, टेंपो चालकों तथा परिवहन निगम के चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु परिवहन निगम के बस अड्डा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यातायात प्रभारी रजनेश कुमार द्वारा यातायात नियमों का पालन करने तथा अपनी लेन में वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि जनपद फर्रुखाबाद को ट्रैफिक जाम से मुक्त किया जा सके । इस के अतिरिक्त सभी से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने , चार पहिया व अन्य वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने , नशा नींद तथा तेज रफ्तार में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की गई।
इनसैट : –
गिनाए दुर्घटनाओं के आंकड़े ,दी सुरक्षित वाहन चलाने की सलाह
कायमगंज, फर्रुखाबाद 14 फरवरी
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2023 में 44534 सड़क दुर्घटनाओं में 23652 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 31098 व्यक्ति घायल हुए हैं। जो वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 6% अधिक है। जनपद फर्रुखाबाद में वर्ष 2023 में 401 सड़क दुर्घटनाओं में 194 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 269 व्यक्ति घायल हुए हैं। जनपद फर्रुखाबाद की यह संख्या भी गत वर्ष की तुलना में अधिक है। यद्यपि यह संख्या प्रदेश की औसत वृद्धि से कम है। परंतु दुर्घटनाओं की संख्या एवं उसके परिणाम स्वरूप मृतक एवं घायलों की संख्या अत्यंत चिंताजनक है। एआरटीओ द्वारा सभी से सड़क पर सुरक्षित चलने की अपील की गई ।क्योंकि देश का विकास तभी हो सकता है जब उसके नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहें ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun