kaimganj news –हिंदू मुस्लिम एकता के साथ बाबा जूही शाह के आस्ताने पर पूरी शिद्दत के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

IMG 20240214 WA0153

Kaimganj news-बाबा के मुरीद हिंदू हो या मुसलमान सभी पीले परिधानों में सजे दिए दिखाई प्रसाद के रूप में पीला हलवा तथा पीले चावल का पकवान किया गया तक्सीम

कायमगंज /फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2024
हर वर्ष की भाति गांव हमीरपुर लालबाग स्थित बाबा जूही शाह की मजार पर बसंत पंचमी पर्व उनके मुरीदों ने पूरे जश्न के साथ मनाया । बाबा के आस्ताने पर हिंदू मुस्लिम की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने पीले बस्त्र धारण किए। बाबा के आस्ताने को रंग बिरंगे पतंगी कागज व फुलवारियों से सजाया व संवारा गया। इस आयोजन में मटकी में आम पत्ता, सरसो, गेहूं की बाली, गेंदा आदि भरकर पेश किया गया। इसके बाद पीले हलवे व पीली तहरी का प्रसाद बाटा गया। इस अवसर पर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं की गई। इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन मुशीर अहमद कादरी चिश्ती बारसी ने कहा चिश्तियां सिलसिले में यह अबीर खुसरो की एक रस्म है जो हर बसंत पंचमी को मनाई जाती है। इस मौके पर हाफिज आजम खां, आमिर हुसैन, शिल्पी गंगवार, विनोद गंगवार, अरसद मंसूरी, मसूद खां, अंशुल, डा. आदित्य रत्न सिंह, खलील खां, जूही, तौहीद, मुस्तफा अहमद, उपेंद्र मिश्रा, विनय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes