kaimganj news –निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बेसिक शिक्षा लेखाधिकारी कार्यालय में लटकता मिला ताला

Picsart 24 02 07 18 10 07 918

Kaimganj news-अभिलेखीय रखरखाव तथा साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक न होने पर डीएम ने दिए सुधार के निर्देश

फर्रुखाबाद 07 फरवरी 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण। , निरीक्षण में कार्यालय की साफ सफाई सही नही पाई गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में अभिलेखों के सही तरह से रख रखाव व पंखों की सफाई टूटे पड़े मेज कुर्सियों को सही कराने के निर्देश दिए । , सुबह 10:25 तक वित्त एवं लेखा कार्यालयपर ताला लगा था । वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपस्थिति थे । जिलाधिकारी द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा का वेतन रोकने आदेश दिये गये । जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया । पढ़ाई की स्थिति बहुत खराब पाई गई । बच्चों में सामान्य जानकारी का भी आभाव मिला । इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को खुद जांच कर शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही के निर्देश दिये । विद्यालय में 133 के सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित पाये गए । जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को दिए जाने बाले भोजन की भी जानकारी की गई । जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि तुम लोग पढ़ोगे तो घर की स्थिति अच्छी होगी । विद्यालय के शौचालय गंदे पाये गए व पीने के पानी की टोटी भी गंदी पाई गई इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई । जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जगह पर वृक्षारोपण कराने का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes