kaimganj news–सरकारी अस्पताल बना बदहाली का शिकार

IMG 20240206 WA0104

Kaimganj news-संविदा पर नियुक्त डॉक्टर कर रहे ओपीडी , वहीं गार्ड बना रहा मरीजों के पर्चे
– अस्ताल में बाल रोग से लेकर किसी भी रोग की चिकित्सा के लिए कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर तक नियुक्त नहीं
कायमगंज /फर्रुखाबाद । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाद ओपीडी के लिए लिहाज से दूसरे नंबर का चिकित्सालय है । फिर भी इस अस्पताल की ओपीडी संविदा डॉक्टर के बल पर संचालित हो रही है । इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती है की आने वाले मरीजों के पर्चे यहां तैनात गार्ड बनता है।
यहां न सर्जन है, न आर्थो, न बाल रोग विशेषज्ञ, न ही डेंटल चिकित्सक है।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कंपिल क्षेत्र के अलावा पड़ोसी जनपद एटा, कासगंज, शाहजहांपुर, बदायू क्षेत्र से मरीज आते है। लोहिया अस्पताल के बाद दूसरी बड़ी ओपीडी है। इस वक्त चार सौ तक ओपीडी पहुंच रही है। सीएचसी में मेन पावर की समस्या है। डाक्टर की कमी है। इस समय अधीक्षक डा. शोभित कुमार, महिला चिकित्सक डा. मधु अग्रवाल संविदा पर तैनात डा. नदीम इकबाल, डा. अमित कुमार, आयुष संविदा डा. अमरेश कुमार तैनात है। मंगलवार को सीएचसी में इमरजेंसी कक्ष में 11 बजकर 53 मिनट पर संविदा पर तैनात डा. अमरेश कुमार मरीज देख रहे थे। कक्ष नंबर 10 में डाक्टर नहीं थे और कुर्सी खाली गई थी। वही कक्ष नंबर 7 पर महिला चिकित्सक भी ड्यूटी पर नहीं थी। संविदा पर तैनात कक्ष नंबर 8 में डाक्टर नदीम इकबाल ही मरीज देख रहे थे। मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। जबकि अधीक्षक डा. शोभित कुमार ऊपरी मंजिल पर स्थित कक्ष में अपने जरूरी कार्य निपटा रहे थे। कहा जा सकता है अच्छी खासी ओपीडी वाली सीएचसी में न ही बाल रोग विशेषज्ञ है न ही हड्डी रोग, न ही दंत चिकित्सक व सर्जन है। बड़ो के खासी की दवाई नहीं है। यह दवाई मरीजों को बाहर से लानी पड़ रही है। हालाकि फार्माशिस्ट रोहित कुमार का कहना है इसके लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही दवाई आ जाएगी। अन्य दवाईया पर्याप्त मात्रा में है। सीएचसी में पड़ताल के दौरान देखा गया पर्ची काउंटर पर गार्ड पर्ची बना रहा है। उसका कहना था डयूटी पर तैनात कर्मी खाना खाने गया है।
इनसेट :
अधीक्षक का कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है । उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है उन्होंने दवाइयां पर्याप्त मात्रा में बताई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes