Kaimganj news-अधिवक्ताओं ने सीडीओ से शिकायत करते हुए कहा कि कानूनगो तथा लेखपाल निजी तौर पर कर्मचारी रखकर कर रहे हैं अवैध वसूली
कायमगंज /फर्रुखाबाद 3 फरवरी 2024
जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर कई अधिवक्ताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि तहसील में अधिकांश कानूनगो तथा लेखपालों द्वारा निजी सुविधा के लिए अपने पास प्राइवेट कर्मी रखे हुए हैं , और अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं ।
सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा से शिकायत करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि इन कर्मचारियों का फरियादियों के साथ या फिर आने वाले जरूरतमंदों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं होता है । बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं की शिकायत गौर से सुनने के बाद उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए ,उप जिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया । मौके पर गुलबाजनगर निवासी नाथूराम, दीपा सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। उन्होंने फरियाद कि गांव में नाली न होने के कारण जलभराव की समस्या हो रही है। संक्रामक बीमारियां फैल रही है। इस पर सीडीओ ने बीडीओ व कानूनगो व पुलिस को निर्देश दिए सात दिन में रास्तेे को चिन्ह्रित कर अवैध अतिक्रमण हटाकर नाली बनवाए। बिल्सड़ी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष ओमशिव चतुर्वेदी ने कहा करीब 23 वर्ष से पूर्व प्रधान 55 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं। उसे कब्जा मुक्त कराकर खड़ी फसल की नीलामी कराई जाए। इस पर सीडीओ ने एसडीएम को बिधिसंमत कार्यवाही के निर्देश दिए। क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी रीना ने फरियाद की उसकी शादी तीन वर्ष पहले इटावा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करते थे। इस कारण वह मायके में रह रही है। उसका पति आए दिन जानमाल की धमकी देता है। क्षेत्र के गांव देवरा मसौना निवासी पेशकार ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कंपिल क्षेत्र के गांव जिनौल के जिनवाह निवासी रूमसिंह ने शिकायत की ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन पर प्राथमिक विद्यालय व धार्मिक स्थल बना है। शेष जमीन खाली पड़ी है। इस पर गांव के दबंग ने झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपित धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचा रहा है। नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी संध्या ने ससुरालीजनों के खिलाफ जानमाल की धमकी का आरोप लगाया। बिल्सड़ी निवासी दानवीर ने फरियाद की एक व्यक्ति ने चकमार्ग पर पक्का मकान बना लिया है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी देवप्रकाश ने फरियाद की कि उनकी मामा की जमीन चिलसरा क्षेत्र में है। 1990 निधन हो गया था। 2014 में गावं के एक आरोपित ने मृत व्यक्ति के स्थान पर किसी दूसरे को दिखाकर बैनामा करा खतौनी में नाम दर्ज करा लिया। जब देवप्रकाश ने उनसे जानकारी की तो आरोपित ने जानमाल की धमकी दी। इस दौरान 132 शिकायते आई जिसमें 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सतेंद्र सिंह, तहसीलदार आलोक कटियार, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था राजेश सिंह सहित अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct