Kaimganj news-पुलिस से की गई शिकायत में आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा पानी टंकी बाल बाउंड्री निर्माण में सेम ईट का प्रयोग करने से किया गया था माना
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जनवरी 2024
अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान से ठेकेदार द्वारा की गई मारपीट तथा अभदृता का मामला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रसीदाबाद तिवारीयान का बताया जा रहा है । इस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अजय कुमार पुत्र रामपाल कठेरिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत उसकी ग्राम पंचायत में पानी टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है । उसका कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर मैं निर्माण स्थल पर पहुंचा । जहां पानी टंकी स्थल की बाल बाउंड्री बनाई जा रही है । बाल बाउंड्री निर्माण में अब्बल ईंट की जगह पीला सेम ईंट का प्रयोग किया जा रहा था । मैंने अमानक निर्माण सामग्री का प्रयोग करने से मना किया । जिसकी सूचना मिलने पर पानी टंकी निर्माण कार्य के ठेकेदार मोनू तथा प्रिंस वहां आए । मैं घर चला आया था । उन्होंने मुझे घर से बुलाया । मैं जब वहां पहुंचा ,तो एक कार पर कुछ असलहाधारी लोग मौजूद थे । ठेकेदार ने मुझे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया । मेरे विरोध करने पर ठेकेदार तथा उसके असलाहधारी लोगों ने मुझे बेरहमी से मारा पीटा । मेरी चीख पुकार सुनकर गांव के बहुत से लोग मौके पर पहुंचे । उन्होंने किसी तरह मुझे बचाया । ठेकेदार तथा उसके गुर्गे मुझे मार डालने की धमकी देकर यह कहते हुए की अगर तूने अब इस बारे में एक भी शब्द कहा तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा । अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने एवं किये जा रहे अमानक निर्माण कार्य की जांच कराने की गुहार लगाई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct