kaimganj news –समस्याएं हल न होने से आंक्रोषित हुए किसान नेता

Picsart 24 01 29 04 12 53 959

Kaimganj news -किसान पंचायत में किसान नेताओं ने प्रशासन पर लगाया जन उपेक्षा का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
किसानों तथा जनहित से जुड़ी कई समस्याएं प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए उनके समाधान की किसान नेता पिछले लंबे समय से मांग करते चले आ रहे हैं।

IMG 20240124 WA0115

IMG 20240125 WA0048

आरोप है कि प्रशासन द्वारा किसी भी समस्या का समाधान करने में रुचि नहीं ली जा रही है। आंक्रोषित होकर आज भारतीय कृषक एशोसिएशन ने प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल सक्सेना के निवास जवाहरगंज में पंचायत आहूत की। पंचायत में कहा गया कि प्रशासन को कई बार मांग पत्र प्रस्तुत किए गए । लेकिन कोई हल नहीं हुआ।

IMG 20240125 WA0064

IMG 20240125 WA0066

किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना ने कहा कायमगंज में साप्ताहिक बाजार बंदी रविवार को होनी चाहिए। वर्करों से दुकान मालिक, तंबाकू आढ़ती, गोदाम मालिक कार्य लेते हैं। रविवार की ड्यूटी न करने पर कर्मचारियों की मजदूरी, वेतन काट लेते है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर बाजार बंदी कराई जाए। पंचायत में रागिब हुसैन खान ने कहा राशन में चावल, गेहूं मिलता है ।

IMG 20240125 WA0133

उसमें मिट्टी कंकड़ की मिलावट हो रही है। राशन का कहीं पर भी सैंपल लेकर कार्यवाही नहीं हो रही है। काली दाल रंगीन पॉलिस युक्त बिक रही है। आटा, बेसन, दूध दही व देशी घी के नाम तमाम ब्रांड वनस्पति चर्बी युक्त बिक रहे हैं। जो खाने योग्य नहीं है । यह सब खाद्य विभाग की सहमति से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बिकवाए जाते हैं। विभाग के अधिकारियों की आय से अधिक संपत्तियों की जांच कराई जाए। किसान नेताओं ने कहा सरसों तेल खुला बेचा जा रहा हैं जो मिलावटी है। किसान नेता प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि नगर कायमगंज में अतिक्रमण की समस्या व कटखने बंदरों की समस्या, नालियां पूरे कस्बे में गंदगी से भरी पड़ी हैं । नगर में तापने के लिए अलाव पर्याप्त मात्रा में नहीं जलाए जा रहे हैं । कहीं डाले भी जाते हैं तो गीली लकड़ी डाली जा रही है । लोग कूड़ा जलाकर ताप रहे हैं । पेयजल के लिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा हैं ।लोग बीमार पड़ रहे हैं ।

IMG 20240121 WA0104

IMG 20240121 WA0108

नगर पालिका परिषद समस्या का समाधान नहीं कर रही है । किसान नेता रामवीर जाटव ने कहा महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी पर नियंत्रण किया जाए। इस मौके पर विनीत कुमार विजय सिंह, चंद्रसिंह जाट, महिपाल,श्योराज, वीरेंद्र आदि पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes