Kaimganj news-मृतक क्षेत्र के गांव इनायत नगर का निवासी बताया जा रहा है । रेलवे पुलिस ने ट्रैक से उठाकर शव रखा प्लेटफार्म पर परिजनों के पहुंचने पर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
-पहली बार ही इस स्टेशन पर हुआ था इस ट्रेन का ठहराव और संयोग से घट गई यह घटना
कायमगंज फर्रुखाबाद 7 जनवरी 2024
मृतक कायमगंज क्षेत्र के गांव इनायत नगर का निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र शाक्य बताया जा रहा है । भूपेंद्र आज राजस्थान प्रदेश के भीलवाड़ा जाना चाह रहा था । यहां वह एक सूत फैक्ट्री में नौकरी करता था ।

इसीलिए वहां गोमती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने कायमगंज रेलवे स्टेशन पर आया था । यह एक्सप्रेस ट्रेन आज से ही कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ठहरना शुरू हुई थी और पहले ही दिन यह हादसा हो गया । इनायत नगर निवासी राकेश कुमार शाक्य का बेटा भूपेंद्र शाक्य भीलवाड़ा से कुछ महीने पहले ही अपने गांव इनायत नगर आया था । शनिवार रात भूपेंद्र गांव के सूरज व सतेन्द्र के साथ गोमतीपुर -जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19716 पर बैठने के लिए स्टेशन पर पहुंचा। करीब 10 बजकर 56 मिनट पर ट्रेन यहां स्टेशन पर लगभग 22 मिनट देर से पहुंची थी । भूपेंद्र व उसके साथी जनरल बोगी को ढूढ़ते हुए ट्रेन के इंजन की तरफ पहुंचे। तभी किसी ने बताया कि जनरल बोगी का डिब्बा पीछे है। इस पर भूपेंद्र व उसके साथ पीछे भागने लगे। इसी बीच उसके दो साथी चढ़ गए । लेकिन भूपेंद्र जब तक चढ़ पाता तब तक ट्रेनन चलने लगी। असंतुलित हुए भूपेंद्र का पैर ट्रेन के पायदान से फिसल गया ।और वह प्लेटाफार्म व ट्रेन के बीच बने गैप में फंस गया। देखते ही देखते भूपेंद्र काफी दूर तक घिसटता चला गया। आरपीएफ के सिपाही मौके पर दौड़े। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसी बीच वह ट्रेक पर ट्रेन के नीचे चला गया। दुर्घटना देख भूपेंद्र के साथी भी ट्रेन से कूद कर आ गए। घटना के तुरन्त बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची । रेलवे पुलिस भूपेंद्र के शव को ट्रैक से हटाकर प्लेटफार्म पर ले लाए। घटना की जानकारी मृतक के साथियों ने परिजनो को दी। मृतक के पिता राकेश व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देख रो पड़े। जवान बेटे की असमय मौत पर चीत्कार से लोगो के दिल दहल गए। चीखपुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतक भूपेंद्र चार भाईयों में ओमकार, योगेश, योगेंद्र में सबसे छोटा था। मां कुसुम व अन्य परिजन बिलख – बिलख कर रो रहे थे ।
इनसेट: –
घटना के काफी देर बाद सक्रिय हुए अधिकारी
कायमगंज7 जनवरी
इनायतनगर के भूपेंद्र की जिस ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। उसका शनिवार को पहली बार स्टेशन पर ठहराव हुआ था। इसको लेकर सांसद मुकेश राजपूत, इज्जतनगर के मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार त्रिपाठी, फतेहगढ़ सहायक मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार व एरिया आफीसर राजेश कुमार कुशवाह समेत नगर के व्यापार मंडल, कई भाजपा नेता समेत नगर के कई लोग मौजूद थे। हादसे के दौरान आरपीएफ में हडकंप मच गया। किसी को भनक न लगे इसको लेकर कुछ देर तक मामला दबाए रखा गया । लेकिन सभी के जाने के बाद कोहराम मच गया। काफी संख्या में परिजन व ग्रामीण जमा हो गए। परिवारीजनो ने मुआवजा की मांग की। रेलवे पुलिस ने समझाया उसके बाद रविवार की सुबह शव पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct