kaimganj news -हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे वाहन चालकों ने चक्का जाम कर की हड़ताल

Picsart 24 01 03 06 14 10 866

Kaimganj news- इस कानून को काला कानून बताते हुए वाहन चालक विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के दे रहे हैं संकेत / चालकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 जनवरी 2023
हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों ने वाहन चलाना छोड़कर कर दिया चक्का जाम, हड़ताल करते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए ट्रांसपोर्टेशन का काम बंद कर देंगे।
दर्जनो की संख्या में आटो चालक पुलगालिब तिराहे पर एकत्र हुए और हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल की। उन्होंने कहा इस कानून में दस साल की सजा व लाखों रुपए का जुर्माना का प्राबधान लागू किया गया है। उन्होंने कहा यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा वह लोग प्रतिमाह 6 हजार से 15 हजार रुपए वामुश्किल कमाते है, जिसमें परिवार का भरण पोषण बड़ी मुश्किल से चलता है। इस कारण वह लोग इस कानून का विरोध करते हैै। उन्होंने इस कानून को फिर से संशोधन करने की मांग की। उन्होंने कहा जब तक इस कानून को संशोधित नहीं किया जाता। तब तक वह अनिश्चितकाल तक वाहनो के चक्का जाम रखेंगे। इससे आवागमन करने वाले व सरकारी नौकर पेशा, व्यापारियों को परेशानी होगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान वाहन चालको ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार को सौपा। इस दौरान वाहन चालको में सोनू दुबे, अनिल यादव, नजम, रामनिवास, अंकित सूरज आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes