Kaimganj news -कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 दिसंबर 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन कायमगंज क्षेत्र के सिराज अयाज इंटर कॉलेज कुआं खेड़ा खास में संपन्न हुआ । शैक्षिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए आयोजन के मुख्य अतिथि कुलाधिपति मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय डा०अनार सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक हित में माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी गुटों को एकजुट में विलय हो जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन शिक्षक और शिक्षा संकट से घिरती जा रही है । जिसे बचाने के लिए सभी की एक जुटता परम आवश्यक है । सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ॰ अनार सिंह यादव तथा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने किया । इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संघ के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया । जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा पीडियों को जीवन जीना सिखाती है । शिक्षक अपनी भूमिका स्वयं तय करें , एवं शिक्षा की ज्योति उन बच्चों तक पहुंचाएं जो अब भी शिक्षा से वंचित हैं । उन्होंने बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो से सहयोग देने की अपील की । सम्मेलन को डॉ॰ अजय पाल सिंह , डॉ॰ चंद्र देव यादव , डॉ॰ योगेश तिवारी , शिवओम द्विवेदी , रेखा यादव , दिनेश चंद्र वर्मा , महेश चंद्र वर्मा , कुलपति रंगनाथ मिश्रा ने संबोधित करते हुए शिक्षकों की एकता पर बल दिया । इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात यादव एवं विद्यालय प्रबंधक सिराज मीर खान , जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव , जिला मंत्री अरुण कुमार , कैलाश राजपूत ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर गोष्ठी में हरिश्चंद्र सिंह , रामेंद्र सिंह , सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल यादव , आरिफ जमाल , सुखबीर सिंह , विजय सिंह यादव , रक्षपाल सिंह , श्यामलसिंह , नाहर सिंह आदि को सम्मानित किया गया । सम्मेलन में जनपद के विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ो शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct