kaimganj news –सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बाद बीमार युवती की मौत पर परिवार में छाया मातम

Picsart 23 12 24 18 02 01 093

Kaimganj news-ससुराल वालों के कहने पर जनपद प्रयागराज से युवती को उसकी ससुराल कायमगंज क्षेत्र के गांव गुलवाज नगर लाया गया था

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 दिसंबर 2023
मृतका की शादी सामूहिक विवाह समारोह में हो चुकी थी। लेकिन दोनों परिवारों की सहमति से दोबारा विधिवत शादी 5 मार्च को होना तय हो गई थी । इसी बीच युवती ज्यादा बीमार हो गई।
ससुरालीजनो के कहने पर डाक्टर को दिखाने के लिए वह अपने माता पिता के साथ ससुराल आई थी।।
जनपद प्रयागराज के थाना कौशाम्बी के गांव पोखराज महमदपुर निवासी तेजपाल की 19 वर्षीय पुत्री करिश्मा का विवाह कायमगंज क्षेत्र के गांव गुलबाज नगर निवासी अंकुर पुत्र दौलतराम से तय हुआ था। करिश्मा की मां रीता देवी के मुताबिक 24 नवंबर को कौशाम्बी में सम्मेलन में शादी होने के बाद 5 मार्च को अलग से शादी करने की बात पर उसके ससुरालीजनों से सहमति बनी थी। उसकी बेटी की 6 माह से तबीयत खराब थी। उसे सांस से संबंधित दिक्कत थी। उसके ससुराल वालों ने कायमगंज में दिखाने की बात कही। इस पर दो दिन पहले वह अपने पति व बेटी के साथ यहां आए थे। शुक्रवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां व पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। अस्पताल में मौजूद लड़के की मां अनारकली ने बताया कि उसके पुत्र की शादी कौशाम्बी में करिश्मा से तय हुई है। रुकाई हो चुकी थी। शादी 5 मार्च को होनी थी। पहले से ही बेटी की तबीयत खराब होने पर उन लोगो ने यहां दिखाने को कहा था। इस पर करिश्मा के परिजन यहां आए थे। रविवार को दिखाने को कहा लेकिन रात में ही उसकी बेहद हालत बिगड़ गई। सांस फूलने लगी और उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर डाक्टर ने कोतवाली में मेमो भेजा है। इधर मृतका के परिजन अपनी बेटी का शव लेकर प्रयागराज चले गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes