Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 नवम्बर 2023
भाकियू हरपाल गुट के किसान नेताओं ने गंगा तट पर लगने वाले कार्तिक मेले की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से कहा है कि मेले की व्यवस्थाएं लोगों की सुविधा के अनुसार सही की जानी चाहिए l
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने मांग उठाई और कहा कि नहरो व माइनरों में पानी न आने से रवी फसलों की बुआई में देरी हो रही है। इसलिए जल्द टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कर नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाय । उन्होंने कहा 26 नवंबर से शमसाबाद ढाईघाट पर कार्तिक मेला लगेगा, जिसमें मवेशियों का नकासा लगवाने की व्यवस्था जिला पंचायत से कराई जाए। ताकि किसानों को खरीद बिक्री में व्यवधान न हो। ढाईघाट पर महिलाओं के स्नान, बिजली, गोताखोर, पीने के पानी के लिए नल व साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि ढाई घाट मेला जनपद की भूमि पर लगता है। जिसकी व्यवस्था फर्रुखाबाद प्रशासन देखता है। जबकि उत्तर मेले की तरफ के आय को जिला शाहजहापुर ले जाता है। इसे रोका जाए। किसान नेताओं ने कहा तहसील के बाढ़ पीड़ितो का सर्वे आज तक नहीं हुआ है। सर्वे कराया जाए। तहसील के अंदर जाने से किसान के वाहनों को न रोका जाए। इस दौरान किसान नेताओं ने डीएम संजय कुमार सिंह को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार को सौपा। ज्ञापन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र सक्सेना, जयदेव सिंह शाक्य, हुकुम सिंह यादव, सुरेश चंद्र, रामप्रसाद, अजय कुमार, नौरंगी लाल, मिहीलाल, अमर सिंह, रमेश चंद्र पाल, मोतीलाल, राजेशकुमार, शेर सिंह शाक्य, विमला, नन्नी देवी, कश्मीर सिंह गंगवार, ब्रजेश कुमार आदि किसान नेता तथा संगठन सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct