Kaimganj news –ससुरालीजनों के गला दबाने से नसे हुई थी ब्लाक, चल रहा था इलाज। दहेज को लेकर प्रताड़ित विवाहिता की मौत, मचा कोहराम

Picsart 23 11 04 08 55 04 766

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखबाद
दहेज को लेकर प्रताड़ित विवाहिता की मौत हो गई। मौत पर कोहराम मच गया। विवाहिता की पांच साल पहले कासगंज क्षेत्र मे शादी हुई थी। विवाहिता की गला दबाने से नशे ब्लाक हो गई थी। उसका इलाज चल रहा था। मौत की जानकारी पर कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर के मोहल्ला पाठक निवासी शिवानी शर्मा की शादी 19 नवंबर 2018 को जनपद कासगंजं के मिशन चैराहा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। विवाह के बाद दहेज में ससुरालवाले एक लाख रुपए नकद व बाइक की मांग कर दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने लगे। पति शराब पीकर मारता पीटता था। उसके दो पुत्रिया दृष्टि व सृष्टि हुई। 26 जून को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दोनो पुत्रियों को छीन कर पति व ससुरालीजनों ने एक राय होकर उसका गला दबाया और मारपीट की। घटना के बाद शिवानी से पुलिस को सूचना दी थी। उस वक्त कासगंज में ही उसका मेडिकल परीक्षण पुलिस ने कराया था। उसके बाद पिता उसे मायके ले आए थे। उसके बाद ससुरालीजन मायके आ गए और दहेज की मांग की। शिवानी से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए। उसके ऊपर लाईसेंसी रिवाल्वर तान कर धमकाया। गला दबाया वही मारपीट की। गला दबने से उसके गले की नशे ब्लाक हो गई। उसका स्वास्थ खराब हो गया। इस कारण उसका इलाज दिल्ली, फर्रुखाबाद, कानपुर, कई प्राइवेट अस्पतालों में कराया गया। परिजनों के मुतातिक ससुरालीजनों की प्रताड़ना का उसकी पुत्री ने कोर्ट में परिवाद भी दायर किया था लेकिन गुरुवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ संकिसा: जहां भगवान बुद्ध उतरे थे स्वर्ग से धरती पर, आस्था और इतिहास का है अद्भुत संगम

Farrukhabad news -फर्रुखाबाद जनपद में स्थित संकिसा, बौद्ध धर्म के आठ प्रमुख तीर्थों में शामिल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कोतवाली में मची भगदड़: बिजली के तारों ने उगली आग, राख होने से बचा महिला परामर्श केंद्र

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली परिसर शुक्रवार की शाम उस वक्त छावनी के बजाय ‘अखाड़ा’[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय मजदूर गिरा, गंभीर

Farrukhabad news-कंपिल निवासी युवक कानपुर जाने के लिए चढ़ा था ट्रेन पर, संतुलन बिगड़ने से[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सरकारी जमीन पर दबंगई की ‘कटाई’: रातों-रात गेहूं की फसल साफ, प्रशासन को ठेंगा दिखाने वाले 4 पर FIR

Farrukhabad news जुर्माना भरा नहीं और काट ली फसल; शमशाबाद के समैचीपुर चितार में सरकारी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दबंगों का तांडव! अब एनसीआर से बना मुकदमा

KAIMGANJ NEWS 👉 शराब के नशे में धुत आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू गोदाम की छत से गिरा वृद्ध श्रमिक, मौके पर ही दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS 👉 लघुशंका के लिए उठा था, संतुलन बिगड़ा और नीचे हैरो पर गिरा—परिवार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes