Kaimganj news –छमाही परीक्षा में छात्रों की शत -प्रतिशत उपस्थिति का किया जाए प्रयास

IMG 20231101 WA0047

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद

कायमगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में नवम्बर 2023 माह की मासिक बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह ने की। सचिव राजकिशोर शुक्ल ने उपस्थित अभिभावकों से निपुण स्कूल, आधार विहीन छात्रों के आधार बनवाने, परिवार सर्वेक्षण,शारदा पोर्टल, निपुण एप,आउट‌आफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों,वर्क बुक की फीडिंग, कायाकल्प के अपूर्ण कार्य,दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन, नामांकन, दैनिक उपस्थिति, डीबीटी कार्य, खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यालय स्वच्छता, एमडीएम गुणवत्ता आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए छमाही परीक्षा में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने में समिति के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की। स्कूल प्रधानाध्यापक / सचिव ने कहा कि बच्चों ने परीक्षा से पूर्व के अध्ययन काल में कितनी शिक्षा प्राप्त की , इसका सही आंकलन परीक्षा द्वारा ही होता है ।इसलिए परीक्षा के महत्व को समझते हुए अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा देने के लिए स्कूल अवश्य भेजेंl अध्यक्ष खेतल सिंह ने अभिभावकों को बताया कि परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों को स्कूल से अंकपत्र – प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जायेंगे। इसलिए सभी अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल जरुर भेजें। करवा चौथ व्रत के चलते महिलाओं की सहभागिता कम रही। बैठक में जयवीर, उमेश,राम भजन,अभिषेक,सत्यवती, विद्या, आशा आदि उपस्थित रहे।
* छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उत्साहित करने के लिए लगभग इसी तरह की बैठकों का आयोजन अन्य परिषदीय स्कूलों में भी किया गया । हर जगह बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों से बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सहयोग करने के लिए कहा गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes