Kaimganj news –राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई पटेल जयंती

Picsart 23 10 31 18 59 57 814

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 नवंबर 2023
विकास खण्ड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में देश के पहले गृहमंत्री,भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन आकाश पाल ने किया। योगेन्द्र कुमार ने पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कमलेश राजपूत ने बच्चों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पीटी बैंड के साथ प्रभात फेरी निकाली। शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों की रन फॉर यूनिटी की दौड़ कराई गयी । जिसमें कक्षा 5 के अर्पित प्रथम , 5की कुमारी चांदनी द्वितीय और 3 की कुमारी चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एस‌एमसी अध्यक्ष खेतल सिंह, प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल और आकाश पाल ने विजेताओं को नोटबूक और ज्योमेट्री बाक्स देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बच्चों को मेवायुक्त हलवा खिलाया गया। प्राथमिक विद्यालय रुटौल से आईं इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कल्पना सक्सेना ने बच्चों से पटेल जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को बिस्कुट के पैकेट और टाफी वितरित की। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक चन्द्रेश , जिला घोष प्रमुख रतनदीप , जिला शारीरिक प्रमुख रजत , आयुष गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes