Kaimganj news –जेवर तथा हजारों की नकदी चोरी करने वाले दबंगों के विरुद्ध न्यायालय आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज

Picsart 23 10 04 06 34 24 028

Kaimganj news-लहराया तमंचा, दी धमकी फिर भी पुलिस ने नहीं सुनी, फरियादी -( पीड़ित )को खटकाना पड़ा न्यायालय का दरवाजा
कायमगंज /फर्रुखाबाद 1 नवंबर 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलसरी निवासी संतोष कुमार पुत्र वीर सहाय ने न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत द्वारा पारित आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया l जिसमें कहा गया है कि उसके ही गांव के निवासी नवीन चंद तथा उनकी पत्नी प्रीति एवं बेटी शालिनी उससे पहले से ही रंजिश मानते हैं । यह लोग आए दिन गाली गलौज कर धमकी देते हुए पीड़ित के परिवार को परेशान करते रहते हैं । पीड़ित का कहना है कि एक दिन उसका नाबालिक 11 वर्षीय बेटा सूर्या घर के दरवाजे पर खेल रहा था । उसी समय उधर से आ रही महिला प्रीति ने मेरे बेटे को गालियां दी ।जब शिकायत की तो धमकी देते हुए कहा कि तेरे परिवार को दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल की हवा खिला दूंगी । मैंने डायल 112 को फोन कर सूचना दी । डायल 112 मौके पर पहुंची ।तो दबंग प्रीति ने पुलिस को भी गालियां दी ।लाचार पुलिस ने कहा कि मेरे पास कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं है ।आप थाने जाकर शिकायत करो । पीड़ित थाने पहुंचा । अपनी पीड़ा बताई । लेकिन पुलिस ने इस पर कोई गौर नहीं किया ।इसके बाद इन दबंगों ने फिर मुझे धमकी देकर कहा कि तुम्हें सही कर देंगे । पुलिस तो मेरी मुट्ठी में है । हम लोगों ने पंचायत बुलाकर इन लोगों को समझाने का प्रयास किया । पंचायत में तकरीबन100 लोग जमा हुए । जिसमें ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद थे । लेकिन यह लोग किसी के बुलाने पर नहीं आए । उल्टे सभी को गालियां देते हुए चले गए । मेरे द्वारा इस बात की भी शिकायत कोतवाली जाकर की गई । लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला । इसके बाद 17 जुलाई 2023 को यह दोनों महिलाएं तथा नवीन चंद उस समय उसके घर में घुस आए । जब घर का दरवाजा खुला था । इन लोगों को आने में इसलिए और आसानी हुई क्योंकि घर पास में होने के कारण मेरे घर की स्थिति को यह अच्छी तरह समझते थे। जिस समय यह लोग घुसे उस वक्त में छत पर था । घर में घुसकर इन लोगों ने कमरे की कुंडी थोड़ी और अंदर रखा बक्सा खोल लिया । जिसमें रखें 70 हजार रुपया नकद , सोने की जंजीर तथा सोने की अंगूठी चुरा ले गए । पता लगते ही हम लोगों ने चीख पुकार मचाकर विरोध किया , तो नवीन चंद्र ने तमंचा निकालकर मेरी तरफ तानते हुए मुझे भयभीत करके शोर मचाने से रोक दिया । और कहा कि यदि तूने इस घटना की शिकायत कहीं की तो तुम्हारा ही रुपया और जेवर बेचकर तुम्हारे ही ऊपर खर्च करते हुए तुम्हें ठिकाने लगा दिया जाएगा। पीड़ित ने इस घटना की भी शिकायत कोतवाली पुलिस से निराश होने के कारण , डाक द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी । लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की । पीड़ित की याचिका पर प्रथम दृष्टिया सुनबाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया । तब जाकर पुलिस ने प्रीति शालिनी तथा नवीन चंद्र को आरोपी बनाते हुए आईपीसी की धारा 457 – 382 -504 – 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है l

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes