Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अक्टूबर 2023
महिषासुर मर्दिनी मां भगवती के शारदीय नवरात्रि पूजन के ठीक दूसरे दिन यानी आज बुराइयों से दूर अच्छाइयों को ग्रहण करते हुए सभी के साथ समान भाव की प्रेरणा देने वाला विजयदशमी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । लंका विजय के लिए प्रस्थान करने के बाद हुए युद्ध से जब राक्षसी प्रवृत्ति का लगभग अंत हो गया और अकेला राक्षस राज रावण शेष बचा थाl तो अपने परिवार के प्रतिशोध का भाव मन में लिए रावण भी भगवान श्री राम से युद्ध करने के लिए युद्ध क्षेत्र में आ गया । जहां घमासान युद्ध के बाद आखिर भगवान राम के तीक्ष्ण बाणों से उसका भी अंत हुआ । रावण की मृत्यु होते ही दसों दिशाओं में भगवान श्री राम के जय घोष के नारे गूंजने लगे थे । जैसी परंपराओं का अनुसरण करते हुए आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त रामलीला का आयोजन करते हैं । इस आयोजन को देखने के लिए नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर रामलीला मैदान पर पहुंचते हैं । ऐसा ही दृश्य आज भी दिखाई दे रहा है । कायमगंज के नवीन मंडी स्थल रामलीला ग्राउंड पर धीरे-धीरे दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है । दशकों में पुरुषों एवं महिलाओं तथा बच्चों की भी संख्या काफी हद तक दिखाई दे रही है । उत्साह से लबरेज सभी दर्शन नए एवं आकर्षक वस्त्र पहने हुए हैं । रामलीला मैदान के एक सिरे पर लंकाधिपति रावण उसके भाई कुंभकरण तथा अपने समय का महा बलशाली योद्धा कहे जाने वाले रावण के पुत्र मेघनाथ के विशालकाय पुतले कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए , तैयार खड़े हैं ।जिनका निर्धारित मुहूर्त पर पूजन किया जा चुका है । इधर रावण तथा राम की सेनायें युद्ध क्षेत्र में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । मध्याह्न के उपरांत कुशल कलाकारों द्वारा राम – रावण युद्ध का मनोहारी मंचन किया जाएगा । रामलीला कमेटी के आयोजक – संयोजक तथा सदस्य गण व्यवस्था संभाले हुए हैं ।भगवान श्री राम तथा लंकाधिपति रावण युद्ध में ,रावण की पराजय तथा मृत्यु ,जन सामान्य को हमेशा से यही संदेश दे रही है , की असत्य पर सत्य की – बुराई पर अच्छाई की तथा आसुरी शक्तियों पर सदाचारी शक्तियों की विजय होती रही है। यही संदेश आज भी राम के बाणों से रावण का अंत होते ही राम भक्तों को मिलेगा । रावण दहन की दर्शक प्रतीक्षा में दिखाई दे रहे हैं l उधर सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन तथा पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ रामलीला ग्राउंड पर पहुंच रही है । जहां हर हाल में वह शांति पूर्ण ढंग से आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की रणनीति के अनुसार काम करने के लिए तत्पर हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct