Kaimganj news –शातिर वाहन चोर ने पुलिस चौकी के सामने से चुराई बाइक

Picsart 23 10 23 15 10 40 554

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अक्टूबर 2023
कानून व्यवस्था से बेखौफ होकर चोर आए दिन किसी न किसी घटना को लगातार अंजाम देते जा रहे हैं । किंतु विडंबना है कि आज तक दो पहिया वाहन चोरों का पुलिस पता तक नहीं लगा सकी। संभवत यही कारण है कि चोरों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं । अभी कुछ दिन पहले ही चोरों ने एक-एक करके कुछ बाइकें इस घटनास्थल के पास में ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर से चुरा ली थी । आज फिर एक बार बुलंद हौसलों के साथ दो पहिया वाहन चोर ने कायमगंज कस्बा पुलिस चौकी के ठीक सामने चौकी मुख्य गेट से ब मुश्किल तीन चार कदम के फैसले पर श्री राम सिंह इंटर कॉलेज गेट पर खड़ी बाइक चुराकर सनसनी फैला दी । लोगों का कहना है कि जब पुलिस की नाक के नीचे से चोर चोरी कर सकते हैं । तो फिर भला दूसरी जगह पर बाहन खड़े करना भला सुरक्षित कैसे कहा जा सकता है? बाइक चोरी से पीड़ित उर्वेश पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम चौरा थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में कहा है कि वह श्री राम सिंह इंटर कॉलेज में किसी काम से आया था । उसने कॉलेज गेट पर अपनी एचएफ डीलक्स बाइक संख्या यू पी 76 ई 6387 काले रंग की खड़ी कर दी । वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली । चारों तरफ खोज वीन की , किंतु पता नहीं चला । अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी कर लेने की पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है । उसने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपनी बाइक की तलाश करने की भी गुहार लगाई है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes