Kaimganj news –शिव बजरंग हास्पिटल पर पडा छापा , जांच के बाद दिए अस्पताल बंद करने का निर्देश

Picsart 23 10 20 21 21 47 121

Kaimganj news-एक माह पहले इसी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत पर, परिजनों ने लगाए थे इलाज में लापरवाही के आरोप

कायमगंज / फर्रुखाबाद20 अक्टूबर 2023
कायमगंज के शिव बजरंग हास्पिटल में फिर एक बार छापा मार कर की गई जांच। अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया । ज्ञात रहे कि 31अगस्त को नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी पल्लेदार सिंकदर की पत्नी लक्ष्मी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें परिजनो ने नर्सिग होम प्रबन्धन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 21 सितंबर को एसीएमओ डा. मलिक आलमगीर व एसडीएम यदुवंश कुमार, महिला चिकित्सक डाक्टर कृष्णा बोस ने जांच की थी । जिसमें तमाम खामिया मिली थी , जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने को कहा था। घटना के एक माह बाद शिवबजरंग हास्पिटल में एसीएमओ डा. रंजन गौतम टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने जांच की और हास्पिटल को बंद करने के निर्देश दिए।
इस संबंध सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ ने जांच की थी। रिपोर्ट अभी दी नहीं गई है। हास्पिटल खुला होने पर बंद करा दिया गया है। आख्या परीक्षण के उपरान्त दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes