kaimganj news–रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर दो युवकों को लूटा

Picsart 23 10 07 17 31 06 322

Kaimganj news- त्यौहारी सीजन का समय जैसे-जैसे निकट आता जा रहा है वैसे ही टप्पेबाजों व चोरों तथा जहरखुरानी करने वालों की हरकतें बढ़ती जा रही हैं

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 अक्टूबर 2023
जैसे-जैसे त्यौहारी सीजन निकट आता जा रहा है । वैसे ही वैसे उचक्कों की हरकतें परवान चढ़ती जा रही हैं । ऐसा लगता है मानो पुलिस -प्रशासन या संबंधित विभाग का कोई भय रह ही नहीं गया है । जिसका ताजा उदाहरण आज एक बार फिर सामने आया । उसके अनुसार रोडवेज बस में सवार दो युवकों को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना डाला। कोई नसीला पदार्थ खिलाकर जब उन्हें बेहोश कर लिया तो उनके पास से नगदी तथा अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो गए । बेहोशी की हालत में ही सही कम से कम आज इस बस के चालक विजय सिंह तथा परिचालक ने नैतिकता का परिचय दे ,दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में ही लाकर उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया , और इसके बाद बस लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए । बेहोशी की हालत में अस्पताल आए युवकों की सूचना अस्पताल स्तर से कोतवाली पुलिस को दे दी गई । सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची । जहां उसने मामले की जानकारी करने का प्रयास किया । एक युवक के पास से आधार कार्ड प्राप्त हुआ । जिस पर उसका नाम विजेंद्र पुत्र बालकराम निवासी कटरा जनपद शाहजहांपुर लिखा हुआ था । अन्य कागजातों के आधार पर पता करने के बाद ज्ञात हो चुके युवक के घर पर घटना की सूचना दे दी गई । समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का उपचार अस्पताल में ही जारी था l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes