Shamshabad news–आयोजित किसान पंचायत में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की किसान नेता ने दी जानकारी

Picsart 23 10 01 06 27 42 542

Shamshabad news- बताया गया कि सीएम ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान , निजी नलकूपों के विजली विल मांफ करने तथा आवारा पशुओं एवं विरासत व दाखिल खारिज जैसी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की व्यवस्था का प्रतिनिधि मंडल को दिया है भरोसा
शमसाबाद/ फर्रुखाबाद  किसानों की 11सूत्रीय समस्याओं का जल्द निस्तारण कराए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने पर भाकियू ( अराजनैतिक गुट) ने यूपी सरकार के मुखिया का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया ।
शनिवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत के नेतृत्व में कार्यालय गंगा रोड शमशाबाद में पंचायत संपन्न हुई । पंचायत में जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत ने किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच कहा 25 सितंबर को लखनऊ इको गार्डन में किसानों की राष्ट्रीय पंचायत हुई थी । पंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा मध्य प्रदेश के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । जिलाध्यक्ष के अनुसार पंचायत में करीब डेढ़ लाख से भी ज्यादा किसानों ने भाग लिया । पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों की 11 सूत्रीय मांगे प्रार्थना पत्र के माध्यम से सरकार से हल करने के लिए कहा गया था । जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने एल आई यू के माध्यम से सरकार से मिलने को कहा जिस पर मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल किसानों से मिलने का वादा किया । जिलाध्यक्ष ने बताया मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर बुलाकर समस्याओं को समझा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में 11 सूत्रीय समस्याएं जिन्हे लेकर 11 सदस्यो का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला । मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानपूर्वक बार्ता कर निस्तारण का भरोसा दिया । 11सूत्रीय समस्याओं में मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिल सत्र शुरू होने से पहले किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा । आवारा गोवंशों की समस्याओं को दो माह के अंदर निस्तारण कराया जाएगा । विरासत व दाखिल खारिज रिपोर्ट मृतक की तेरहबी तक लेखपाल मृतक परिवार को घर पर देगा। निजी नलकूप के बिल माफ करने का भी आश्वासन दिया । मुख्यमंत्री की इस कार्य शैली को लेकर किसानों ने खुशी जताकर उन्हें बधाई दी । उन्होंने आशा व्यक्त कर कहा कि किए गये वादे समयानुसार पूर्ण होंगे ।ऐसा उन्हें विश्वास है । पंचायत में जिला अध्यक्ष राम बहादुर राजपूत , डॉक्टर कैलाश चंद यादव , जिला महा सचिव संजय गंगवार , सलमान अहमद , रोशन लाल , वीरेंद्र राठौर , डॉक्टर सतीश चंद्र , बाबूराम , बृजेश राजपूत , जगदीश चंद्र के अलावा नरेश चंद्र गंगवार सहित तमाम पदाधिकारी तथा संगठन सदस्य क मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes