Kaimganj news –तहसील में किसानों ने भरी हुंकार, अलग अलग दो ज्ञापन सौपे

Picsart 23 09 19 17 28 41 629

Kaimganj news – दी चेतावनी यदि नहीं हुआ समाधान तो करेंगे प्रदर्शन
कायमगंज।फर्रुखाबाद
तहसील में किसानों ने कई मांगो को लेकर हुंकार भरी और कहा बाढ़ के पानी से बरबाद फसलों के सर्वे में किसानों से अवैध बसूली न की जाए। इस दौरान किसान नेताओं ने दो अलग अलग ज्ञापन सौपे और प्रशासन को चेतावनी यदि उनकी समस्या का हल न हुआ तो प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन भानू ने तहसील पहुंच कर जनसमस्याओं को लेकर अलग अलग दो ज्ञापन डीएम को संबोधित एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को सौंपे। किसान नेताओं ने कहा जनपद में गंगा, रामगंगा की बाढ़ से किसानों की फसलें गन्ना, मक्का, मूंगफली आदि की फसलें बरबाद हो गई हैं। जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। सर्वे के नाम पर अधिकारी, कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली न करे। किसानों ने कहा बाढ़ से जिन किसानों के घर गिर गए है या बाढ़ के कारण किसी को अपना मकान तोड़ना पड़ा है तो ऐसे सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। बाढ़ के कारण जगह-जगह सड़के कट गई है। सड़कों पर तत्काल निर्माण कराया जाए। बाढ़ के कारण किसानों को उल्टी दस्त, बुखार, मलेरिया, डेंगू हो रहा है। ऐसे में गंगा किनारे बसे गांव में चिकित्सा टीम भेजी जाए, जिन लोगो को सांप काट लिया है। उन्हें भी मुआवजा मिले। कस्बा मेें कटखने बंदरों की समस्या काफी बढ़ चुकी है। तत्काल पकड़वाया जाए। इससे क्षेत्र में कई की मौत हो चुकी है। किसान नेताओं ने कहा मुख्य चैराहा पर दुकान निर्माण हो रहा है यदि निर्माण नगर पालिका की जमीन,नाली सड़क पर अतिक्रमण होता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लॉकडाउन के समय कस्बा में पेयजल के लिए पाइपलाइन जल निगम द्वारा डाली गई थी। इसको जल निगम द्वारा नगर पालिका को हस्तांतरण किया जाए। पटवनगली रोड स्थित पानी की टंकी की सफाई वर्षों से नहीं की गई। सफाई कराई जाए। पेयजल के लिए नगर में गंदा पानी आ रहा है। कस्बा बाजार में रविवार को बंदी नहीं होती है। सप्ताहिक बंदी लागू की जाए। किसान नेताओं ने कहा यदि उनकी समस्याओं पर कार्यवाही नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन तहसील में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सचिव रामवीर, तहसील सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी अनुज सक्सेना, तहसील अध्यक्ष विजय सिंह शाक्य, अनूप गुप्ता,राजू कौशल, अखलेश गुप्ता, संतोष कौशल,शिवराज शाक्य आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes