Kaimganj news -सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग तथा राजस्व टीम ने की जांच
कायमगंज/ फर्रुखाबाद11 सितम्बर 2023
नगर के समीप स्थित एक बाग में खड़े गूलर के पेड़ के नीचे पशुपालक की , अभी हाल में ही व्याई दुधारू भैंस बंधी थी । अचानक गूलर का पेड़ जमीन पर जा गिरा । जिससे दबाकर बेचारे पशुपालक की भैंस की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पशुचिकित्सा, वन विभाग व राजस्व कर्मी ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
बताया गया कि नगर के मोहल्ला रेलवे रोड स्थित इंद्रानगर निवासी पशुपालक उमेश पुत्र रूप सिंह की भैंस पड़ोस के एक बाग में बंधी थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे अचानक गूलर का विशालकाय पेड़ उखड़ कर भैंस के ऊपर जा गिरा, जिससे भैंस दब गई। आसपास के लोग दौड़े। पेड़ को कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर भैंस को निकाला गया। तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। दुधारू भैंस की मौत पर पशुपालक का रो-रो कर बुरा हाल था। उसका कहना है 15 दिन पहले ही उसकी भैंस ने पड़िया को जन्म दिया है। उसकी भैंस की कीमत 95 हजार रुपए है। मामले की जानकारी पर पशुचिकित्सा विभाग, वन विभाग, राजस्व कर्मी की टीम मौके पर पहुंची। जहां मामले की जांच करने के बाद भैंस का पोस्टमार्टम कराया गया।लोगों का कहना है कि पशुपालक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है I इसलिए उसे वाजिब मुआवजा क्षति पूर्ति के लिए दिया जाना चाहिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun