Kaimganj news –अधिवक्ता संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए की अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग

Picsart 23 09 01 18 14 51 531

Kaimganj news।  – वकीलों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं पर आक्रोशित रेवेन्यू वार एसोसिएशन एवं बार एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दे कहा कि जल्द हो आरोपियों पर कार्यवाही
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 सितंबर 2023
यूपी में वकीलो के साथ घटनाओं पर यहां की रेवन्यू व बार एसोशिएसन आंदोलित है।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

वकीलों ने तहसील पहुंच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग की।
बार एसोशिएसन व रेवन्यू बार एशोसिएन के सैकड़ो वकील तहसील पहुंचे। जहां अलग -अलग ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार को सौंपा। वकीलों ने कहा हापुड़ में वकीलों के साथ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया था। वही गाजियाबाद में वकील मनोज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि जनपद फर्रुखाबाद में अराजकतत्वों द्वारा अधिवक्ता पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। वकीलों ने कहा लगातार हो रही वकीलों के साथ घटनाएं निंदनीय है। इस दौरान रेवन्यू बार के पदाधिकारी काली पट्टी बांधे नजर आए और विरोध किया। उन्होने कहा हापुड़ घटना में डीएम, एसएसपी व सीओ को स्थानांतरित किया जाए। दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। वही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव, अवनीश गंगवार, कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, अनोखेलाल, विमल कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार मुनीश कुमार, सुभाष कृष्ण सक्सेना के अलावा बार एशोसिएसन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, परम मिश्रा, अतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, शरद श्रीवास्ताव, सुधीर शाक्य, विलाल गौस खां, खुशहाल खां, अमित यादव आदि प्रदर्शन तथा ज्ञापन देने के अवसर पर मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes