kaimganj news –गैस सिलेंडर से उठी आग की लपटों में घिरकर तीन घरों की गृहस्थी हुई खाक ,घटना में एक महिला झुलस कर हुई गंभीर रूप से घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news–कायमगंज/ फर्रुखाबाद
कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास बसे गांव श्याम नगर में यह हादसा हुआ। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बताया गया कि इस गांव की निवासी महिला ममता पत्नी पप्पू गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गई। जिसमें ममता झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी ही देर में आग के विकराल रूप ने पड़ोसी छोटू व सुंदर के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। पड़ोसी लोगों ने मिट्टी पानी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया तथा मामले की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ममता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाकर भर्ती कर दिया। जहां से उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घायल ममता के घर में रखे ₹30000 नकद तथा गृहस्थी का सारा सामान, वही छोटू के 4 000 रूपए नकद एवं गृहस्थी का सामान और सुंदर के 9 हजार रूपए नकद और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख की ढेरी में बदल गया। इस तरह आग की विभीषिका की भेंट इन गरीबों की गाड़ी कमाई चढ़ गई। दुखी परिजन आंखों में आंसू लिए तबाही का नजारा देख रहे थे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes