Kaimganj news –कायमगंज – सिनौली क्षेत्र के मुख्य मार्ग बूढ़ी गंगा की पुलिया पर चारों ओर दिखाई दे रहा बाढ़ का पानी ही पानी

Picsart 23 08 23 17 29 11 751

Kaimganj news – आवागमन में बढ़ा जोखिम, ऊपर से बारिश बढ़ा रही परेशानी, ऐसे में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के वाशिंदे घिर गए मुश्किलों से, छतों पर रखा सामान भीगा, खाने पीने का संकट गहराया,
कायमगंज / फर्रूखाबाद 23अगस्त 2023
कायमगंज क्षेत्र के गांव सिनौली के पास स्थित बूढ़ी गंगा पुलिया पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। रोड पर जोखिम बढ़ गया है। बाढ़ पीड़ित परेशान है। एक तो नीचे बाढ़ का पानी, उस पर आसमान से बारिश ने उनकी मुश्किले बढ़ा दी है। बारिश के कारण छतों पर रखा उनका सामान भीग गया है। खाने का संकट गहरा गया है।
बाढ के पानी ने गंगा के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को बेहद दर्द दिया है। उस पर बारिश ने और सितम ढा दिया। नीचे बाढ़ का पानी आसमान से बारिश ने उन्हे कही का नहीं छोड़ा। बाढ़ पीड़ितों ने अपनी लकड़ी आदि सामान को सुरक्षित घर की छतों पर रखा था। भीगने से उनका बेहद नुकसान हुआ है। वही उनके उपले व लकड़ियां भीग गई है। उनके सामने खाने का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सिलेंडर भी काफी पहले खत्म हो गया। अब बाढ़ के पानी से निकल कर कैसे लाएं। बाढ़ का पानी सिनौली रोड स्थित बुढिया पुलिया पर चल रहा है। रोड कट गया है। अब हाल यह हो गया है पानी का दायरा बढ़कर पुलिया के चारो ओर फैल गया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। चारो तरफ पानी के कारण पुलिया तक दिखाई नहीं दे रही है। यदि रोड और कटा तो जोखिम और बढ़ेगा। जैसे तैसे लोग निकल पा रहे है। इसके अलावा पचरौली, मऊरशीदाबाद बुढ़िया पुल पर भी पानी चल रहा है। गांव चौखड़िया, सींघनपुर, पुंथर देहामाफी, कारव, पचरौली महादेवपुर, महमदीपुर, अकाखेड़ा, महादेवपुर, गंडुआ, गंगईया, अकबरपुर, गढ़िया, पंक्षीनगला, हरजूनगला, सूखानगला, भजीनगला आदि आधा सैकड़ा से अधिक गांवो में बाढ़ के पानी से हालात पहले से ही खराब है। ऊपर से आसमानी सितम परेशानी में और परेशानी बढ़ा आ रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes