Kaimganj news – आज आयोजित समाधान दिवस में आई 72 शिकायतों में से 16 शिकायतों का मौके पर कराया गया निस्तारण
कायमगंज / फर्रूखाबाद 19 अगस्त 2023
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक महिला ने 12 बार शिकायत करके अपनी समस्या समाधान के लिए गुहार लगाई । उसके बाद भी निस्तारण नहीं हुआ। यही कारण है कि समाधान दिवस में आने वाली राजस्व की समस्याएं कम नहीं हो रही है।


तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सिटी मजिस्ट्रेट सतीषचंद्र की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों में क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी विमला देवी पत्नी राजवीर ने कहा है उन्हे आपसी बंटवारे में जगह मिली थी। लेकिन आरोपित जगह नहीं छोड़ रहे है। करीब 12 बार शिकायत कर चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। शिवरईवरियार निवासी कमल सिंह ने गुहार की,कि उसकी गांव में ही पैतृक संपत्ति है। गांव के ही कुछ लोग उसकी संपत्ति जबरिया बेचने का दवाब बना रहे है और उसकी ही जमीन पर उसे कोई कार्य नहीं करने दे रहे है। इस पर कार्यवाही के निर्देश दिए । क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी ब्रजपाल ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर थाना दिवस में शिकायत की थी, जिसमें नापजोख कर पोल लगा दिए गए थे। लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला है। इस पर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर के मोहल्ला काजमखां निवासी समा पुत्री साबिर ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर मारपीट का आरोप लगाया। सीओ ने निस्तारण के निर्देश दिए। नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी राहुल गुप्ता, नितिन गुप्ता ने अचरिया वाकरपुर स्थित जमीन पर आरोपितों द्वारा चिन्ह्रांकन के लिए लगाए गए पत्थरो को हटा देने की शिकायत की । कंपिल के गांव नुनेरा निवासी रश्मी पत्नी अवनीश, लक्ष्मी पत्नी ओमसिंह व गांव इकलहरा निवासी वीरावती पत्नी जयपाल ने आवास दिलाने जाने की मांग की। गांव तुर्कललैया निवासी हरपाल सिंह पुत्र बाबूराम ने एक लेखपाल पर उसने पट्टे की जमीन को लेकर आर्थिक व मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप लगाया। क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी मजदूर राजेश पुत्र सूरजपाल ने फरियाद की,कि कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने दूसरे पक्ष से मिलकर उसकी पैतृक जमीन कम दामो में सुलेनामा में लिखवा दी और दूसरे पक्ष ने रुपया भी नहीं दिया। कंपिल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने फरियाद की 31 जुलाई को उसके साथ उसके भतीजे ने बलात्कार किया। थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर सीओ ने जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराब आलम, बीडीओ गगनदीप सिंह, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, अनवर हुसैन आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun