Shamshabad news–समाधान दिवस में शिकायत करना पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता को आरोपियों ने जमकर पीटा

Picsart 23 07 01 19 01 56 824

Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद  मिली जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम साधौ सराय निवासी सोबरन सिंह पुत्र बांकेलाल ने यही के निवासी रामचरन पुत्र इंदु तथा श्याम बिहारी, विष्णु बिहारी पुत्रगण रामचरन सहित तीन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरोपी रामचरन द्वारा अवैध तरीके से खेत लिखवा लिया था। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा तहसील दिवस कायमगंज में की गई थी।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

तब से आरोपी गण रंजिश मान रहे थे। आरोप है कि मंगलवार सुबह 6:00 बजे के करीब जब पीड़ित किसान साइकिल द्वारा खेत से घर वापस आ रहा था। साधौ सराय दुग्ध डेयरी के सामने आरोपियों द्वारा घेराबंदी कर गाली गलौज किया गया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की गई। जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित द्वारा शमसाबाद थाना पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जिस वक्त आरोपी लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे थे। उसी दौरान रामचरन ने गाली-गलौज करते हुए कहा मार दो साले को, जो होगा सो देखा जाएगा । पीड़ित के अनुसार शोर-शराबा सुनकर लोगों की भीड़ लग गई, तभी मौका पाकर वह भाग गया और जान जान बचाई । पीड़ित को आरोपियों से जानमाल का खतरा है। भविष्य के खतरे को लेकर पीड़ित ने दबंग पिता पुत्रों सहित तीन लोगो के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवही की मांग की। वहीं पुलिस का कहना था कि तहरीर मिली है ।मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes