Shamshabad news–जमीनी विवाद के पांच आरोपी किए पुलिस ने गिरफ्तार

Picsart 23 08 05 21 41 10 499

Shamshabad news–शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 5 अगस्त 2023।
जमीनी बिबाद की रंजिश में फायरिंग व जान लेवा हमला वाले , घटना को अंजाम देकर मौके से फरार चल रहे 5 आरोपियों को शमसाबाद थाना पुलिस ने तमंचा कारतूसो तथा नगदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में शमशाबाद थाना पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी । जब मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने दबिश देकर 5 आरोपियों को नाजायज अस्लाहो ब करतूसो तथा नगदी सहित गिरफ्तार किया ।
बताया गया शनिवार को शमशाबाद थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना देकर बताया गया कि विगत दिनों ग्राम बरई जहां जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों के मध्य बिबाद हो गया था,। रंजिश में गांव के ही कुछ लोगो ने अवैध अस्लाहों से फायरिंग की थी। वे श्री कृष्ण के नलकूप के पास छुपे हुए हैं ।सूचना पाकर थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज सिंह भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया ।जबआरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया तथा हिरासत में ले लिया। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास 315 बोर के तीन तमंचे आठ कारतूस जिंदा 315 बोर, 3 खोखा तथा तीन मिस कारतूस के अलावा ₹900 बरामद किए हुए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन पुत्र भैयालाल, ढेबा लाल उर्फ अरविंद पुत्र श्री कृष्ण, नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश चंद, सुरेश चंद्र पुत्र जमादार निवासी गण बरई थाना शमशाबाद थे । सभी आरोपियों के खिलाफ विगत दिनों रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा गाली गलौज किया गया था ,दूसरे पक्ष के विरोध करने पर लाठी डंडों ईट पत्थरो से हमला कर फायरिंग की गई थी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। घायल पक्ष की तहरीर पर लगभग आधा दर्जन लोगो के खिलाफ शमसाबाद थाना पुलिस द्वारा जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes