Kaimganj news –सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ पहला महिला प्रसूता का ऑपरेशन

Picsart 23 08 04 22 53 09 376

Kaimganj news–- महिला ने दिया पुत्र को जन्म
– सर्जन,महिला चिकित्सक,एनेथिसिया,अधीक्षक के साथ टीम ने किया ऑपरेशन में सहयोग
– सीएमओ के निर्देश के बाद पांचवे दिन ओटी में हुआ पहला आपरेशन

कायमगंज/फर्रूखाबाद
सीएमओ डा0अवनीन्द्र कुमार ने 29 जुलाई को सीएचसी की ओटी का निरीक्षण किया था। जहां ओटी में सभी कमियों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए थे। सीएमओ के निरीक्षण के बाद डा0 विपिन सिंह ने सीजिरियन ऑपरेशन के लिए तैयारियों पूरी कर ली थी। शुक्रवार को पहला ऑपरेशन किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी अवनीन्द्र कुमार के निर्देश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव नगलाटीन निवासी पूजा 27 वर्षीय पत्नी राजकुमार का पहला ऑपरेशन किया गया। जिसमें महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। ऑपरेशन करने आए सर्जन डा0 इमरान,महिला चिकित्सक मधु अग्रवाल,अधीक्षक डा0 विपिन सिंह,एनेथिसिया अरूण यादव,फार्मासिस्ट रोहित कुमार,स्टाफ नर्स रोनिता व वर्षा व स्वास्थ्यकर्मी सुभाष एवं जयकिशोर टीम में सहयोग करते रहे।

सीएचसी में आपरेशन की सुविधा शुरू
इनसेट
सीएचसी अधीक्षक डा0विपिन सिंह ने बताया कि हमारे यहां पड़ोसी जनपद की भी महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। जिन्हें सर्जन न होने के कारण लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता था। वहीं दलालों के माध्यम से प्रसूताओं के परिजनों को इधर-उधर भटका दिया जाता था। जिनसे धन उगाही के साथ-साथ कभी – कभी महिलाओं को भी जोखिम उठाना पड़ता था। लेकिन अब सीएचसी में आपरेशन के लिए कॉलिंग सुविधा हो गई है। जिसका सीधा फायदा यहां के साथ-साथ पड़ोसी जनपद को भी होगा। क्योंकि जनपद में लोहिया के बाद सबसे ज्यादा डिलीवरी केस कायमगंज सीएचसी में होते हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes