Kaimganj news –हिंदी को अभिव्यक्ति के लिए किसी दूसरी भाषा की आवश्यकता नहीं..-पवन

Picsart 23 08 03 19 53 18 760

Kaimganj news,कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 3अगस्त 2023
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती अवसर पर आयोजित गोष्ठी में साहित्यकारों ने
*मानस भवन में आर्य जन जिनकी उतारें आरती* ।
*भगवान भारतवर्ष में गूंजे हमारी भारती*।। काव्य रचनाओं से आयोजन का शुभारंभ किया।
= कहा गया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हिंदी साहित्य के इतिहास में खड़ी बोली के प्रतिनिधि कवि माने जाते हैं ।= उनका संपूर्ण साहित्य गांधी युग का दर्पण है। राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर आयोजित, इस संगोष्ठी में प्रो० रामबाबू मिश्र” रत्नेश ” ने कहा कि गुप्त जी का काव्य राष्ट्रधर्म और संस्कृति का गौरव गान है। परंपरा और प्रगति का सुंदर संगम है। नवजागरण का महामंत्र है। उनके श्री राम स्वर्ग से कोई संदेश लेकर नहीं आते बल्कि इस धरती को ही स्वर्ग बनाने आते हैं । गीतकार पवन बाथम ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त द्विवेदी युग के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रवादी कवि हैं। उनकी भाषा सहज और सरल है ।इसमें किसी भी विदेशी भाषा का शब्द ढूंढे नहीं मिलता। उनका मानना था कि संस्कृत के अपार शब्द भंडार से संपन्न हिंदी को अभिव्यक्ति के लिए किसी दूसरी भाषा की आवश्यकता नहीं है ।प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने कहा कि गुप्तजी ने कैकई ,यशोधरा, उर्मिला जैसी उपेक्षित नारियों का महिमामंडन किया ।उन्होंने तो अपने खंडकाव्य पंचवटी में राक्षसी शूर्पनखा को भी एक खूबसूरत अभिसारिका के रूप में प्रस्तुत किया ।वी एस तिवारी, जेपी दुबे ,अनुपम अनुग्रह, डॉ सुनीत सिद्धार्थ ,मनीष गौड़, शिव कुमार दुबे आदि ने कहा कि चंद्रवरदाई ,भूषण , राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ,माखनलाल चतुर्वेदी, श्याम नारायण पांडेय ,सुभद्रा कुमारी चौहान ,दिनकर जैसे राष्ट्रीय भाव जगाने वाले साहित्यकारों को पाठ्यक्रम से बाहर रखना राष्ट्रीय अपराध के समान है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes