Shamshabad news–वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विदेश मंत्री तथा उनकी पूर्व विधायक पत्नी ने समर्थकों के साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Picsart 23 07 23 07 15 23 184

Shamshabad news Salman Khurshid–शमशाबाद / फर्रुखाबाद
बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जानकारी ली और कहा कि आपदा पीड़ितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। हर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक एवं संभव प्रयास जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार ढाई घाट शमशाबाद की गंगा नदी के किनारे लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव होने के कारण अधिकांश लोग सड़क किनारे डेरा जमाए जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से बाढ़ पीड़ित समस्याओं के समाधान कराए जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के आने की राह देख रहे थे। वहीं समाजसेवी जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के भी आने की राहें देखने को विवश हो रहे थे। शनिवार को कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद व अपने समर्थकों के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र कमथरी तथा समैचीपुर चितार पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों के दुख दर्द में शरीक हुए। राहत के नाम पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बताया गया है उनके द्वारा वितरण की गई राहत सामग्री में ब्रेड दाल बिस्किट मसाले चाय चीनी तथा मोमबत्ती आदि सम्मिलित थी। पूर्व विदेश मंत्री तथा पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटा तथा समस्याओं का जल्द समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा हर वर्ष बाढ़ का प्रकोप सैकड़ों लोगों को बर्बाद कर देता है। बाढ़ संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का प्रयास किया जाएगा । पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने भी दुख दर्द को समझते हुए उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। इस मौके पर उजैर खान, शकुंतला देवी, अनिल मिश्रा, फरीद चुकताई ,शाहनवाज एवं भैया खां सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes