Kaimganj news थाना दिवस में मिलेगा फरियादियों को दर्ज कराई शिकायत का नंबर

Picsart 23 07 23 07 05 16 780

थाना दिवस में मिलेगा फरियादियों को दर्ज कराई शिकायत का नंबर
-डीएम व एसपी पहुंचे कोतवाली, एसडीएम व सीओ को रजिस्टर वैरीफाई करने के दिए निर्देश
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
डीएम, एसपी थाना समाधान दिवस में पहुंचे। जहां फरियादियों से रुवरू हुए। डीएम ने कहा फरियादियों को शिकायत पत्र पर क्रमांक नंबर दिया जाए। उन्होंनें एसडीएम व सीओ को थाना दिवस रजिस्टर वैरीफाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार पहुंचे। वह फरियादियो की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बेहद गंभीर दिखे। उन्होंने थाना समाधान दिवस रजिस्टर अपडेट के साथ- साथ मौके पर निस्तारित की गई समस्या का हल भी लिखने को कहा। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा से कहा फरियादी की शिकायत के बाद उसे एक क्रमांक नंबर दिया जाए । जिससे समस्या का हल न होने पर उसकी पिछली शिकायत का निस्तारण देखकर मौके पर जाकर बस्तुस्थिति देखे और न्यायोचित निस्तारण करे। इससे शिकायतें कम होगी। और पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। इस दौरान फरियादियों में नगर के मोहल्ला छपटटी निवासी चतुर्थ श्रेणी शिवचरन ने कहा उनकी मकान का छज्जा जीर्णशीर्ण अवस्था में है ।जो कभी भी गिर सकता है। छज्जे के सपोर्ट के लिए दरवाजे पर चबूतरे पर दीवार लगवा रहा था । तभी मोहल्ले के कुछ लोगो ने उसे रोका और दीवार गिरा दी। गाली गलौज कर धमकी दी। इस पर डीएम ने पुलिस व राजस्व टीम को जांच के निर्देश दिए। नरसिंहपुर गांव के ग्रामीण नीलेश, प्रभात कुमार, धर्मेन्द्र, पंकज, गुड्डू, अजय, विजयपाल आदि का ने कहा गांव की रेलवे लाइन के सामने उनके घर के दरवाजे खुलते है। मकान के सामने पांच फुट रास्ता है। रेलवे विभाग की ओर से दस फुट गहरी नाली खोद दी गई है और सारी मिट्टी दरवाजे की तरफ डाल दी गई। इससे आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। थाना दिवस में 6 शिकायते है, जिसमें दो का मौके निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
=
कपिल में फरियादियों की उमड़ी भीड़, मौके पर आई 80 शिकायतें
कंपिल / फर्रुखाबाद
थाना दिवस में डीएम,एसपी के आने की जानकारी पर फरियादियों की भीड़ रही। इस दौरान 80 शिकायते आई, ।जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। इन शिकायतों में जमीन से संबंधित कब्जे की शिकायते सर्वाधित रही। यहां थाना दिवस में डीएम एसपी नहीं पहुंच सके। मौके पर एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान =

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes