Kaimganj news –अगवा करने का आरोप, कराई रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 02 27 23 55 07 664

Kaimganj news – मामला उधार लिए रुपए अदा न कर पाने से जुड़ा हुआ बताया गया
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2023
कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी अमन सक्सेना पुत्र नवल किशोर सक्सेना ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह छोटा-मोटा तंबाकू का काम करता है,। उसने 23 महीना पहले मोहल्ला चिलाका निवासी अर्पण सक्सेना पुत्र रतन सक्सेना से 1,40,000 रुपया 2% ब्याज की दर पर लिया था ।उसका कहना है कि वह हर माह ₹14,000 असल व ब्याज का किस्त के रूप में आधा करता रहा। परंतु अर्पण सक्सेना 2 माह पहले से 10% प्याज मांगने लगे और यह पैसा मंगाकर उसका शोषण करने लगे। कर्जदार का कहना है कि वह अपनी पारिवारिक समस्याओं के कारण इनका ब्याज जमा नहीं कर पाया। तो इन्होंने इसी माह की 11 तारीख को शाम लगभग 8:45 बजे उसे अपने गुर्गे आकाश सक्सेना तथा एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उसे यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर बुलवाया की तुम्हें रतन बुला रहे हैं, और इस तरह धोखा देकर उसे अगवा कर लिया। उसका कहना है कि उसे ले जाकर गाली गलौज की तथा आकाश के घर पृथ्वीदरवाजा पर ही उसे अगवा करके बंद कर लिया। वहीं से इन्होंने मेरे भाई रिंकू को फोन किया और कहा कि रुपये दे जाओ और अपने भाई को ले जाओ। अगर ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारे भाई को मार देंगे । इसकी सूचना उसने पहले ही पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस पर पीड़ित के भाई ने पुलिस अधीक्षक को फोन द्वारा सूचित किया । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने रतन सक्सेना के यहां छापा डाला। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। क्योंकि उसे तो पृथ्वीदरवाजे में बंधक बनाया गया था। आरोप है कि जब इसकी जानकारी अर्पण सक्सैना को हुई तो उसने ब उसके साथियों ने डंडों से जमकर पिटाई की। अमन का कहना है कि इन लोगों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो तेजाब डालकर उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा । अपनी तथा अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए अमन का कहना है कि उसने इस सूदखोर को अब तक ₹3,22,000 दिए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 342, 384, 504, 506 एवं यूपी साहूकारी अधिनियम की धारा 10(1) एवं 12(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes