Kaymganj news – बकरिया चराने गया था, पैर फिसलने से हुआ हादसा
कायमगंज।फर्रूखाबाद
मुड़ौल में तालाब मंे डूबकर किशोर की मौत हो गई। किशोर बकरिया चराने गया था। पैर फिसलने से हादसा हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्षेत्र के गांव गांव मुड़ौल निवासी सुधीर कुमार का 17 वर्षीय पुत्र करन गांव के तालाब के पास बकरिया चराने गया था। शुक्रवार दोपहर बकरिया चराते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में जा गिरा। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े और उसे मशक्क्त के बाद तालाब से निकाला। परिजनों को सूचना दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डयूटी पर अधीक्षक डा. विपिन कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर कोहराम मच गया। मां संतोषी देवी, बहन काजल का रो-रो बुरा हाल है। मृतक दो बडे भाई है। वह दिल्ली में रहकर कार्य करते है।
मुगलघाट पर प्रभारी मंत्री करेंगे वृक्षारोपण
कम्पिल। फर्रूखाबाद
जिले के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा एवं विज्ञान प्रौद्यिगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को कस्बे में आएंगे। वह मुगलघाट पर वृक्षारोपण करने के साथ ही डाक बंगले मंे विकास कार्यों की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। जिसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी।
प्रभारी मंत्री शनिवार करीब 11बजे निरीक्षण भवन कम्पिल पहुंचेगे। इसके बाद वह मुगलघाट जाएंगे। इसके बाद वृहद तौर पर वृक्षारोपण करेंगे। कस्बे में प्रभारी मंत्री के आने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं सड़के व नालियों की साफ-सफाई शुरू हो गई हैं। वृक्षारोपण के लिए मुगलघाट पर गड्ढे भी खोद दिए गए हैं।
दो का शान्तिभंग में चालान
कम्पिल। फर्रूखाबाद
मारपीट के मामले में कम्पिल पुलिस ने शनिवार सुबह दो लोगों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने उनके नाम कस्बा के मोहल्ला मांझगांव निवासी प्रवीन व सचिन बताया है। दोनों का शान्ति भंग में चालान कर दिया है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb