Farrukhabad news –बस दुर्घटना में घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे सीएमओ को मिली तमाम खामियां, ड्यूटी से कर्मचारी व डॉक्टर भी मिले नदारद

Picsart 23 02 28 00 35 23 454

Farrukhabd news –फर्रुखाबाद ब्रेकिंग : 18 जुलाई 2023( द एंड टाइम्स न्यूज़)
आज ही प्रातः थाना क्षेत्र राजेपुर में बदायूं से आ रही रोडवेज बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें लगभग एक दर्जन यात्री तथा बस चालक गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से 9 को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए सघन चिकित्सा की आवश्यकता देखते हुए राजेपुर सीएचसी से रेफर किया गया था। घायलों का हालचाल लेने तथा सही इलाज की व्यवस्था कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी अचानक अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों तथा अन्य मरीजों के बेहतर उपचार के अधीनस्थों को निर्देश दिए। घायल लोगों का उन्होंने एक्सरे तथा रिपोर्ट देखी। सीएमओ को अल्ट्रासाउंड व एक्स- रे कक्ष के बाहर बैठे मिले मरीज, परंतु जिन की ड्यूटी थी। वह डॉक्टर ही नदारद मिले। जबकि रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर योगेंद्र सिंह की उपस्थित रजिस्टर पर हाजिरी लगी थी। लेकिन वे भी हाजिर नहीं थे। बताया गया कि रेडियोलॉजिस्ट अपने आवास पर चाय पी रहे हैं । वही इस अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर अमिताभ चौहान की ड्यूटी थी। लेकिन वह भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। इतना ही नहीं सीएमओ को ओपीडी से अन्य डॉक्टर भी अनुपस्थित मिले। जबकि संविदा पर तैनात किए गए, सुरक्षा गार्ड भी अपनी ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित न होकर इधर-उधर पाए गए। जिन्हें अपनी ड्यूटी पॉइंट पर ही रहकर ड्यूटी देने के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए। इस तरह घोर लापरवाही आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सीएमओ को मिली। अब देखना यह है कि इसके बाद क्या कार्यवाही होगी? और क्या सुधार भविष्य में हो सकेगा?-

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes